सत्तर
के दशक में
अमरीका में एक
करिश्माई
नेता जिम जोंस
का प्रभाव
बढ़ने लगा।
उसके वक्तव्य
बड़े सम्मोहक
होते और उसके
अनुयाई अंधों
की तरह उसका अनुसरण
करते। जिम
जोंस ने कार्ल
मार्क्स, विंस्टन
चर्चिल, और एडोल्फ
हिटलर जैसे
लोगों को गहन
अध्ययन किया
था। उसके जीवन
पर किए गए अध्ययनों
के अनुसार वह
बचपन से मृत्यु
की घटना से
बड़ा
प्रभावित था।
अक्सर
छोटे-छोटे मृत
जानवरों को
लाकर उनका
अंतिम संस्कार
किया करता था।
वह अपनेआप को
महात्मा
गांधी, कार्ल
मार्कस, जीसस
और बुद्ध का
अवतार भी कहता
था।