कुल पेज दृश्य

गुरुवार, 5 अप्रैल 2018

महावीर या महाविनास--(प्रवचन-08)

जीवन-चर्या के तीन सूत्र—(प्रवचन-आठवां)  

एक घटना से मैं अपनी बात शुरू करना चाहूंगा। एक संन्यासी किसी अजनबी देश से गुजरता था। वह देश अग्निपूजकों का देश था। संन्यासी जब देश के भीतर प्रविष्ट हुआ तो पहले ही उसे जो गांव मिले--वह देख कर दंग रह गया--उन गांवों में रात अंधेरा था। उन गांवों में घरों में चूल्हे नहीं जलते थे। उन गांवों के लोग आग जलाना भी नहीं जानते थे। वह तो चकित रह गया। उसने सुना थावह अग्निपूजकों का देश है। वहां अग्नि को लोग पूजते जरूर थेलेकिन अग्नि को जलाना नहीं जानते थे।
उसने लोगों से बात की। उन लोगों ने कहाअग्नि अब नहीं जलतीवह सतयुग की बात हैपहले जलती थी। वे दिन बीत गए। यह कलियुग हैअब अग्नि जलने का कोई उपाय नहीं है। और फिर अग्नि सभी तो नहीं जला सकते! कोई महापुरुषकोई तीर्थंकरकोई ईश्वरपुत्रकोई अवतार अग्नि को जलाने में समर्थ होता है। हम साधारणजन अग्नि को कैसे जला सकते हैं! हम तो सिर्फ अग्नि की पूजा करते हैं।

वह संन्यासी बहुत हैरान हुआअग्नि तो कोई भी जला सकता है। और जब उसने यह कहा कि अग्नि तो कोई भी जला सकता हैतो वे गांव के लोग बहुत नाराज हो गए। उन्होंने कहातुम हमारे महापुरुषों का अपमान करते हो! यह सिर्फ अलौकिक महापुरुषों के लिए संभव है कि वे आग जला सकें। हम सिर्फ अग्नि की पूजा कर सकते हैं। और अग्नि की पूजा करने को भी वे अग्नि नहीं जला सकते थे। उनके पास अग्नि के संबंध में लिखे हुए शास्त्र थे। मंदिर में रख कर उनकी ही वे पूजा करते थे।
फिर वह संन्यासी और उस देश के भीतर प्रविष्ट हुआ। दूसरे गांव आए। वहां भी अंधकार थावहां भी अग्नि जलाना कोई भी नहीं जानता था। लेकिन उनके पास अग्नि के चित्र थे। उन चित्रों की वे पूजा करते थे। वह संन्यासी और भीतर प्रविष्ट हुआवह उन गांवों में पहुंचा जो देश के और भीतरी हिस्सों में थेवहां भी अग्नि को जलाना कोई नहीं जानता था। लेकिन उनके पास अग्नि को जलाने के उपकरण थेउनके पास पत्थर थेजिनके घर्षण से अग्नि पैदा हो जाए। लेकिन वे कभी उन पत्थरों का घर्षण नहीं करते थे। शायद भूल गए थे। शायद उन्हें पता भी नहीं था। लेकिन उनके मंदिर में वे पत्थर रखे थे और वे उनकी पूजा कर लेते थे। फिर वह संन्यासी और भीतर प्रविष्ट हुआ और देश के केंद्र पर राजधानी में पहुंचा। वहां जरूर एक आदमी अग्नि को जलाना जानता था।
वह उस देश का महापुरोहित थाधर्मगुरु था। और उसकीउस आदमी की लोग पूजा करते थेक्योंकि वह चमत्कार था कि वह आदमी अग्नि जला लेता था। वर्ष में एक बार वह अग्नि जलाता था। सारे देश के करोड़ों लोग इकट्ठे होते थे और पूजा करते थे। जब वह संन्यासी राजधानी में पहुंचा तो वैसा ही अग्नि का दिवस मनाया जा रहा था। करोड़ों लोग इकट्ठे थे। और उस पुजारी की पूजा चलती थीक्योंकि वह अग्नि जला सकता था। यह महाशक्ति का कार्य था। यह परमात्मा का विशेष आदमी था जिसको यह अधिकार मिला था। कोई और अग्नि जलाना नहीं जानता था। उसने भीड़ में चिल्ला कर उस संन्यासी ने कहायह क्या पागलपन कर रहे हो! अग्नि कोई भी जला सकता है। मैं तुम्हें अग्नि का जलाना बता सकता हूं। यह क्या विक्षिप्तता फैली हुई है!
पुजारियों ने उस संन्यासी को पकड़ लिया और लोगों ने कहायह हमारे धर्म का शत्रु है। यह हमारे धर्म का दुश्मन है। यह हमारे धर्म का अनादर करता है। यह अश्रद्धा फैलाता है। और उन्होंने उस संन्यासी को सूली पर लटका दिया। और वे प्रसन्न हुएक्योंकि उन्होंने एक अधार्मिक नास्तिक की हत्या कर दी थी और उसे पृथ्वी से मुक्त कर दिया था।
इस कहानी से मैं क्यों शुरू करना चाहता हूंमनुष्य की इस पृथ्वी पर धर्म की वही गति हो गई है जो अग्नि की उस देश में हो गई थी। सब तरफ धार्मिक लोग हैं जैसे उस देश में अग्नि-पूजक थे। मंदिर हैंमस्जिद हैंशिवालय हैंशास्त्र हैंमूर्तियां हैंचित्र हैंपूजा हैप्रार्थना हैअर्चना है। लेकिन जैसे उस देश में अग्नि नहीं थी और लोग अंधकार में जीते थेऐसे ही पृथ्वी पर धर्म नहीं है और लोग अंधकार में जीते हैं। हांकभी-कभी हम पूजा कर लेते हैं। और कभी-कभी स्मरण कर लेते हैं उन लोगों का जिनके जीवन में धर्म की ज्योति जली थी।
जैसे आज ही हम यहां इकट्ठे हो गए हैं एक ऐसे ही व्यक्ति के स्मरण के लिएमहावीर के स्मरण के लिए। कभी हम कृष्ण के स्मरण के लिए इकट्ठे होते हैंकभी राम केकभी क्राइस्ट केकभी मोहम्मद के। और हम उन लोगों की गुण-गाथाएं कर लेते हैं जो अग्नि जलाना जानते थे--जीवन की अग्निप्रेम की अग्निपरमात्मा की अग्नि। उनकी पूजा करते हैं। उनका स्मरण करते हैं। लेकिन हम यह भूल ही गए हैं कि यह अग्नि तो हर कोई जला सकता है। यह तो प्रत्येक आदमी का अधिकार है कि वह प्रभु की ज्योति को उपलब्ध हो जाए।
लेकिन अगर कोई हमसे यह कहेगा तो हम कहेंगेहमारे महापुरुषों का अपमान मत करोहमारे धर्म का विरोध मत करोहम धर्म के पूजक हैं। ऐसी अश्रद्धा की बातें मत फैलाओ। जो उस संन्यासी के साथ हुआ थावह हमेशा संन्यासी के साथ होता रहा है। इसीलिए तो हम जीसस को सूली पर लटका देते हैं। क्योंकि वह उन लोगों का विरोध करता हैजो केवल पूजा कर रहे हैं। पूजा करने वाले लोग धर्म के शत्रु हैं। जीना! धर्म को जीना पड़ता हैपूजा नहीं करनी पड़ती। लेकिन जीसस अगर लोगों से कहता है कि तुम पूजा करने वाले लोग पागल होधर्म को जीओ। अग्नि को जलाओ और घर के अंधेरे को मिटाओ। न कि अग्नि के चित्रों की और शास्त्रों की पूजा करो। अग्नि तो उपयोग करने के लिए है। धर्म भी उपयोग करने के लिए है। तो फिर पुजारियों ने जीसस को सूली पर लटका दिया।
और सुकरात ने--यूनान में लोगों से कहा सुकरात ने यही कि धर्म तो जीने के लिए है। सत्य तो जीने के लिए है। उसे जीओ! तो एथेंस की अदालत ने उसे जहर पीने की आज्ञा दे दी। कि यह लोगों को बिगाड़ रहा है। लोगों की श्रद्धा को खंडित कर रहा है। और मंसूर ने जब कहातो यही मंसूर के साथ हुआ। और अभी हम गांधी की हत्या करके निपटे भी नहीं हैंअभी उसकी छाया हम पर मौजूद है।
बड़े आश्चर्य की बात है कि जब महापुरुष जिंदा होते हैंतो हम पत्थर मारते हैंअपमान करते हैंगोली चलाते हैंजहर पिलाते हैं। और जब महापुरुष मर जाते हैं और हजारों वर्ष बीत जाते हैंतो हम उनकी पूजा करते हैं। शायद यह पूजा पश्चात्ताप के लिए है। शायद हमने उनके जीवित उनके साथ जो दर्ुव्यवहार किया है उसके लिए प्रायश्चित्त कर लेना चाहते हैं। फिर हजारों साल तक प्रायश्चित्त चलता है। गांधी की पूजा चलेगीमूर्तियां बनेंगी। महावीर की पूजा चल रही हैमूर्तियां बन रही हैंमंदिर बन रहे हैंस्मरण किया जा रहा है। महावीर के साथ कोई बहुत अच्छा व्यवहार हमने किया होऐसा स्मरण नहीं आता।
महावीर को पत्थर मारे गए। गांव से निकाल कर बाहर किया गया। जंगली कुत्ते महावीर पर छोड़े गए। महावीर के कानों में लोहे की कीलियां ठोक दी गईं। महावीर के साथ यह हमने व्यवहार कियाजब महावीर जिंदा हैं। और जब महावीर मर जाते हैंतब हम उनकी मूर्ति बनाते हैंउनके चरणों में सिर रखते हैं।
आदमी पागल मालूम होता है। पूजा प्रायश्चित्त है। शायद मर जाने पर खयाल आता हैबीत जाने पर खयाल आता है। अरेयह क्या हुआ! और फिर और भी कुछ कारण हैं शायद। शायद जिंदा तीर्थंकरजिंदा पैगंबरजिंदा विचारकजिंदा सुकरातजिंदा महावीरजिंदा बुद्ध हमारे झेलने के बाहर होते हैंअनबियरेबल होते हैं। वे जिस सत्य को दिखाते हैंउसे देख कर हमारे सारे असत्य प्राण कंप जाते हैं। लेकिन जब मर जाता है कोई महापुरुषतो उसे हम अपनी मुट्ठी में बंद कर लेते हैं। फिर हम अपने मन के हिसाब से उसकी व्याख्या कर लेते हैं। फिर हम उसके कोनों को झाड़ देते हैं। फिर हम उसकी तीखी बातों को मिटा देते हैं। फिर हम उसकी जिंदगी में जो तीर थेउनको समाप्त कर देते हैं। हम उसे चिकनासाफ-सुथराअपने काम का बना लेते हैं। फिर हम उसकी पूजा करते हैं।
इसलिए मुर्दा पैगंबरों की पूजा होती हैजिंदा पैगंबरों को पत्थर मारे जाते हैं। और जब तक पृथ्वी पर यह होता रहेगा तब तक पृथ्वी पर धर्म का कोई अवतरण संभव नहीं है। जिस दिन जीवित व्यक्तित्व का समादर उत्पन्न होगामृत व्यक्तित्व का नहींउस दिन शायद पृथ्वी पर धर्म उतर सकता है। मुर्दामृतअतीत महापुरुष धर्म को कैसे ला सकते हैं!
लेकिन हम उनकी ही पूजा किए चले जाते हैं। और उनकी पूजा करने की हमारी तरकीब यह है कि हम पहले उनके तीखे कोनों को झड़ा देते हैं। जहां से हमें चोट लग सकती हैवे हम मिटा देते हैं। हम अपने मतलब की व्याख्या कर लेते हैं। और फिर जब व्याख्या हमारे मतलब की हो जाती है तब हम निश्चिंत हो जाते हैं।
एक आदमी समुद्र में यात्रा करता था। तूफान आयाआंधी आई और उसकी नाव डगमगाने लगी। वह करोड़ों रुपए की संपत्ति लेकर लौट रहा था प्रदेशों से। हीरे-जवाहरात थेमोती-माणिक थेवह संपत्ति डूब जाएगी। वह घबरा गया। उसने हाथ जोड़ेप्रार्थना की और परमात्मा से कहाहे प्रभु! अगर मेरा जीवन बच जाए और मेरी नाव बच जाएतो मेरा जो महल है राजधानी मेंमैं उसे बेच कर गरीबों को बांट दूंगा।
ऐसे तो वह धोखा दे रहा था और सस्ता सौदा कर रहा था। महल मुश्किल से पांच लाख रुपए का था और करोड़ों रुपए की संपत्ति थी उस नाव में। उसने सोचा कि भगवान को चकमा दे दे। और वह कोई बड़ा धोखा नहीं दे रहा था। आप चले जाते हैं कि हे भगवानहम पांच आने का नारियल चढ़ा देंगे। मेरे लड़के की शादी करवा दो। मेरा मुकदमा जितवा दो। मेरी बीमारी दूर करवा दो। पांच आने तो अदालत का चपरासी भी रिश्वत लेने को तैयार नहीं होता। भगवान को बहुत सस्ते में...लेकिन फिर भी उसने तोकोई इतना सस्ता नहीं था सौदापांच लाख का महल था उसका। पांच लाख और दस लाख के बीच में उसकी कीमत थी।
संयोग की बातनाव बच गई। कोई भगवान पांच लाख के लोभ में आ गया होऐसा तो नहीं माना जा सकता। संयोग ही रहा होगा कि नाव बच गईवह किनारे पर लग गया। किनारे पर लगते ही उसके प्राण संकट में पड़ गए। अब क्या करूंपांच लाख का मकान गरीबों को बांट दूं?
नींद हराम हो गई। सोचने लगाइससे तो नाव डूब जाती तो अच्छा था। न होते हमन रहता बांस न बजती बांसुरी। न यह चिंता आतीन यह परेशानी आती। और रात नींद खराब हो गई। मकान! और कहीं नहीं दिया गरीबों को तो कहीं भगवान नाराज न हो जाए। क्योंकि जो भगवान प्रशंसित होता है प्रार्थना सेउस भगवान से डर भी होता है कि भूल से नाराज हो जाए। उसने देखा कोई रास्ता नहीं दिखाई पड़तानींद खराब हो गईस्वास्थ्य खराब हो गया।
फिर वह गांव के धर्म-गुरु के पास गया। क्योंकि ऐसे मामलों में धर्म-गुरु ही व्याख्या कर सकते हैं ठीक-ठीक कि क्या किया जाए। उनसे ज्यादा कनिंगउनसे ज्यादा चालाक जमीन पर कोई दूसरा आदमी नहीं है। क्योंकि उनसे ज्यादा अनजान धंधा कोई करता ही नहीं। बाकी सब धंधे पार्थिव हैंवे परमात्मा का धंधा करते हैं। वह बड़ी अंधेरी अज्ञात दुनिया का धंधा है। वह दूकान ऐसी है कि दिखाई नहीं पड़ती। वहां बहुत चालाक और होशियार आदमी चाहिए। वे ऐसा सामान बेचते हैं जिसको हाथ में पकड़ा नहीं जा सकताजिसको आंख से देखा नहीं जा सकता। और उसके बदले में ऐसा सामान लेते हैं जो हाथ में पकड़ा जा सकता हैआंख से देखा जा सकता है। उसने कहा धर्म-गुरु के पास चले जाएं। वह धर्म-गुरु के पास गया।
धर्म-गुरु ने कहाक्या चिंता की बात! ऐसे मसले तो रोज शास्त्रों में आते रहते हैंहम व्याख्या करते रहते हैं। व्याख्या करना हमारा धंधा है। उसने कान में व्याख्या बता दी।
दूसरे दिन उस करोड़पति ने राजधानी में डुंडी पिटवा दी कि महल मुझे बेचना हैजिसको खरीदना हो सुबह आ जाए। सुबह उस महल को बहुत खरीदने वाले लोग उत्सुक थेवे आ गए। महल के सामने जो स्तंभ थास्मृति-स्तंभउसमें उसने एक बिल्ली बांध दी। और कहा कि पांच लाख रुपया बिल्ली के दाम और महल का दाम एक रुपया।
लोगों ने कहापागल हो गए होबिल्ली के दाम पांच लाख रुपए! और बिल्ली खरीदनी किसको है! हम बिल्ली खरीदने नहीं आए। पर उसने कहा कि नहींमुझे तो बिल्ली और मकान साथ बेचना है। मकान का दाम एक रुपया और बिल्ली के दाम पांच लाख रुपएजिसको लेना हो! इकट्ठे ही बेचूंगा एक ही ग्राहक को।
लोगों को समझ में नहीं आया। लेकिन उन्होंने कहा इससे क्या प्रयोजन है! पांच लाख का मकान थाज्यादा का मकान था। एक आदमी ने पांच लाख की बिल्ली खरीद लीएक रुपए में मकान खरीद लिया। पांच लाख रुपए उसने तिजोरी में बंद कर दिएएक रुपया गरीबों में बांट दिया। व्याख्या कर ली अपने मतलब कीअपने काम कीअपने प्रयोजन कीनिश्चिंत हो गया। नींद उसे गहरी आने लगी। स्वास्थ्य उसका ठीक हो गया।
महापुरुषों कीउनके जीवन की भी पीछे से हम ऐसी होशियार चालाक व्याख्या करते हैं कि उनका जीवन अपने हिसाब से निर्मित कर लेते हैं। अपना जीवन नहीं निर्मित करतेउनके जीवन को अपने हिसाब से ढाल लेते हैं। इसीलिए मुर्दा तीर्थंकरमरे हुए अवतारजा चुके महापुरुष अंगीकृत हो जाते हैंपूज्य हो जाते हैंआदृत हो जाते हैं। अभी फिर से आ जाएं वे आपके सामनेफिर विरोध शुरू हो जाएगा। इसी वक्त इनकार शुरू हो जाएगा।
जीसस क्राइस्ट को ऐसा एक बार खयाल आ गयामैंने सुना। अठारह सौ वर्ष बीत गए हैं। उन्हें खयाल आ गया कि अब तो जमीन पर कोई एक तिहाई लोग ईसाई हो गए हैं। मेरे चर्च में पूजा करते हैं। मेरे गीत गाते हैं। मेरी तरफ हाथ जोड़ते हैं। मैंने गलती की जो मैं पहले पहुंच गया जमीन परअठारह सौ वर्ष पहले। अब अगर जाऊं तो मेरा ठीक स्वागत हो सकता है। जमीन तैयार हैलोग मेरे स्वागत को आतुर हैंरोज करोड़ों प्रार्थनाएं आती हैं।
तो जीसस जेरुसलम मेंअठारह सौ वर्ष बाद सूली पर लटकाए जाने केजेरुसलम के बाजार में एक दिन सुबह-सुबह रविवार के दिन उतर आए। क्योंकि रविवार के दिन ईसाइयों को पहचानना आसान होता है। बाकी दिन कोई पता नहीं चलता कि कौन ईसाई हैकौन ईसाई नहीं है। जैसे महावीर जयंती आ जाए तो जैनियों को पहचानना आसान होता है। वैसे पता नहीं चलता कि कौन जैनी हैकौन जैनी नहीं है। तो सोचा रविवार ठीक दिन होगाक्योंकि रविवार को ईसाई मंदिर जाता हैचर्च जाता है। चर्च के सामने ही बाजार में वह उतर कर एक झाड़ के नीचे खड़े हो गए। चर्च से ईसाई लौटते थेधार्मिक लोग। छह दिन जो पाप करते हैंवे एक दिन धर्म भी कर लेना भूलते नहीं हैं। सोचते हैं कि एक दिन का धर्म छह दिन के पाप को अगर मिटा देता हो तो हर्जा क्या है! फिर छह दिन पाप करने की सुविधा मिल जाती है। ऐसे निपटारा भी होता चला जाता हैझंझट भी पैदा नहीं होती।
जीसस उतरे हैंमंदिर से निकलते हुए लोग हैं चर्च सेभीड़ इकट्ठी हो गई। लोग हंसने लगे और लोगों ने कहा कि कोई बहुरूपिया मालूम होता हैबिलकुल जीसस क्राइस्ट की शक्ल बनाए हुए खड़ा है! जीसस ने कहा कि नहींमैं कोई बहुरूपिया नहीं हूं! मैं खुद हूं जीसस क्राइस्ट। मुझे भूल गएमेरी प्रार्थना करते हो। मेरे चर्च से आ रहे हो।
वे लोग हंसने लगे। उन्होंने कहानासमझ जल्दी भाग जा यहां से। अभी पादरी भी आने को है बाहर। अगर उसने देख लिया तो खैरियत नहीं। भागो यहां सेयहां मत रुको।
तो जीसस ने कहा कि वह पादरी तो मेरा है। यहूदियों के पादरियों ने मुझे फांसी दी थी। यह तो अपना आदमी है। यह तो मेरा--वह तो कहता हैसर्वेंट ऑफ जीसस क्राइस्ट--वह तो मेरा सेवक है। उन लोगों ने कहा कि तुम गड़बड़ आदमी मालूम होते होतुम्हारा दिमाग खराब है। तभी पादरी आ गया वहां पर। बच्चे पत्थर फेंक रहे हैंकोई छिलके फेंक रहा हैलोग हंसी उड़ा रहे हैंकि यह कौन अभिनेता आ गया है जीसस क्राइस्ट बन कर। लेकिन मालूम बिलकुल जीसस क्राइस्ट जैसा होता है!
पादरी आ गयाउसके लिए सम्मान से लोगों ने दरवाजा दे दिया। भीड़ छंट गई। लोग उसके पैरों में झुकने लगे। जीसस क्राइस्ट सामने खड़े हैंउनके पैर में एक आदमी नहीं झुका है। यह पादरी जीसस क्राइस्ट के नाम पर उनका एजेंट हैस्वयं निर्मितक्योंकि जीसस क्राइस्ट ने किसी को अपना एजेंट तय नहीं किया। यह खुदसेल्फ-एप्वाइंटेडउसके लिए लोगों ने दरवाजा छोड़ दिया। लोग भीड़ झुक कर हाथ-पैर जोड़ने लगे। और उसने जीसस को नीचे से ऊपर तक देखा और कहाबदमाश नीचे उतर! यह क्या ढोंग रच रखा है?
जीसस कहने लगेतुम भी नहीं पहचानतेभीड़ नहीं पहचानती तो ठीक। उनको पसीना आ गया कि यह तो मुश्किल हो गई। मैं कहां आ गयामैं तो सोचता था अपने लोग हैं। वह आज प्रीस्ट हैवह सबसे बड़ा पुरोहित है जेरुसलम का। तुम भी नहीं पहचानते मुझेतू भी नहीं पहचाना मुझेउस आदमी ने कहामैंने ठीक से पहचान लिया। नीचे उतरो! और चार आदमियों को कहापकड़ो इस आदमी को। जीसस क्राइस्ट एक बार आ चुके। अब उनके आने की न कोई जरूरत हैन कोई सवाल है।
अभी एक आदमी आकर खड़ा हो जाए और कहे कि मैं महावीर हूं। जैनी कहेंगेपकड़ो इसको इसी वक्त! क्योंकि महावीर हो चुकेअब कोई तीर्थंकर नहीं हो सकता। अंतिम तीर्थंकर हो चुका। ईश्वर का पुत्र आ चुका एक बारअब दुबारा आने की क्या जरूरत है! मुसलमान कहते हैं कि मोहम्मद के बाद अब कोई पैगंबर नहीं। क्रिश्चियंस कहते हैं जीसस के बाद अब कोई ईश्वर का पुत्र नहीं। जैन कहते हैं महावीर के बाद अब कोई तीर्थंकर नहीं।
चार आदमियों ने पकड़ लिया है उसे और जाकर चर्च की एक कोठरी में बंद कर दियाएक अंधेरी कोठरी में। जीसस तो बड़े हैरान हो गए कि क्या फिर से सूली लगेगी! क्या अपने ही लोग अब की बार सूली लगाएंगे! पहली सूली फिर भी समझने जैसी थीक्षम्य थी। लेकिन इस सूली की तो व्याख्या करना भी मुश्किल हो जाएगा। क्या अपने लोग भी सूली लगाएंगे!
आधी रात बीत गई है। फिर चर्च के पादरी ने कोठरी का द्वार खोला। अंधेरे में लालटेन लेकर भीतर गया। क्राइस्ट की आंखों से आंसू टपक रहे हैं। उस पादरी ने लालटेन नीचे रखी। गिर कर क्राइस्ट के पैर छुए और कहाक्षमा करें!
जीसस ने कहाक्या तू मुझे पहचान गयाअंततः पहचान गया न!
उस पादरी ने कहापहचान तो मैं वहां भी गया था। लेकिन भीड़ में स्वीकार करना उचित नहीं है। पहचान तो मैं तब भी गया था। लेकिन बाजार में पहचानना ठीक नहीं है। अकेले में ठीक है। आपके आने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपकी तरफ से अच्छी तरह से काम चला रहे हैं। ठीक से काम चला रहे हैं। अठारह सौ साल में हमने मुश्किल से व्यवस्था जमाई है। तुम आए तो सब गड़बड़ हो जाएगा। ये पुरानी आदतें हैं तुम्हारी कि तुम जब भी आते होपादरियों कीपुरोहितों कीसाधुओं कीसंन्यासियों कीपंडितों की सारी परंपरा गड़बड़ कर देते हो। ओल्ड डिस्टरबर! तुम पुराने विध्वंसकारी हो। तो तुम्हें हम भीड़ में नहीं पहचान सकते। भीड़ में अगर तुमने गड़बड़ की तो हमें भी सूली देनी पड़ेगी। क्षमा करनाउसके सिवा कोई रास्ता नहीं है। लेकिन हांतुम न आओतुम आकाश में रहो। हम तुम्हारी प्रार्थना और तुम्हारे चरणों में अर्चना करते रहेंगे। हमेशा-हमेशा हम तुम्हारे भक्त हैंहम तुम्हारे सेवक हैं।
जीसस को कुछ समझ में आया कि नहींमुझे पता नहींकि क्या हालत थी उनकी। लेकिन यही हालत है। पूजा करने तक ठीक है। लेकिन जीवंत घटना हमारे जीवन को बदलने के लिए तीव्र चैलेंजचुनौती पैदा कर देती है। और जीवन को हम बदलना नहीं चाहते। हम धर्म को जीना नहीं चाहते। हम केवल पूजा करना चाहते हैं। इसलिए हम जब कोई महापुरुष मर जाता है...।
महावीर को शरीर छोड़े पच्चीस सौ वर्ष हो गए। पच्चीस सौ वर्ष से जयंती चल रही है। हर वर्ष स्मरण करने वाले लोग याद करते हैं। और ऐसी व्यवस्था कर ली है कि इन महावीर की जो हमने शक्ल बना लीजो इमेज हमने क्रिएट कर ली बिलकुल झूठीउसका असली महावीर से कोई भी नाता नहीं हैकोई भी संबंध नहीं है। बिलकुल झूठी इमेजमुर्दाहमारे काम कीजो हमारे हाथ की कठपुतली है। वह इमेज हमको नहीं बदली है। उस प्रतिमा ने महावीर कीउस महावीर की जीवन-दृष्टि ने हमें नहीं बदला है। हमने महावीर की जीवन-दृष्टि को अपने अनुकूल कर लिया हैबदल लिया है।
ऑस्कर वाइल्ड एक घर में मेहमान था। उस घर की सुंदर गृहिणी ने वाइल्ड को कहामेरे पास आपकी एक तस्वीर है। बिलकुल आप जैसी! इतनी आप जैसी कि कभी-कभी तो मैं इतनी अभिभूत हो जाती हूं कि उस तस्वीर का चुंबन कर लेती हूं। ऑस्कर वाइल्ड ने शंका से सिर हिलाया और कहातस्वीर लौट कर चुंबन उत्तर में देती है कि नहींउस स्त्री ने कहा कि नहींतस्वीर तो नहीं देती। तो वाइल्ड ने कहाफिर मेरे जैसी नहीं है। मैं तो लौट कर उत्तर देता। वह तस्वीर फिर मेरे जैसी नहीं है। वह तस्वीर है और मुर्दा हैजीवंत से तो उत्तर आता। मृत से कोई उत्तर नहीं आता।
हम उत्तर चाहते भी नहीं हैं। हम पूजा कर लेते हैंअपने घर चले जाते हैं। उस तरफ से हम कोई रिस्पांसउस तरफ से हम कोई उत्तर नहीं चाहते। क्योंकि उस तरफ का अगर कोई उत्तर होगा तो हमारे प्राण संकट में पड़ जाएंगे। हमें अपने को बदलना पड़ेगा।
तो हम कैसे महावीर...जिस महावीर का हम स्मरण करते हैं। वह हमारा बनाया हुआ महावीर हैउस महावीर का नहीं जो था। जिस मोहम्मद को हम स्मरण करते हैं वह हमारा बनाया हुआ है। जिस राम को हम स्मरण करते हैं वह हमारा बनाया हुआ है। असली राम कोअसली मोहम्मद कोअसली महावीर को तो हम स्मरण कर ही नहीं सकतेक्योंकि उसकी स्मृति तो हमारे सारे जीवन का रूपांतरण सिद्ध होगी।
हम अग्निपूजक हैं। हम अग्नि को जलाना नहीं चाहते और न जलाना जानते हैं। और कुछ पुजारी हैं जो जलाना जानते हैंतो वे नहीं चाहते कि कोई और जान ले। क्योंकि जब तक यह ज्ञान सीक्रेट हैयह रहस्य हैतब तक उनका भी मूल्य है और आदर है। हमने कैसे महावीर की तस्वीर अपने हिसाब से बना ली हैउसकी मैं चर्चा करना चाहूंगा।
अगर हमें यह खयाल आ जाए कि महावीर जैसे वे हैंऔर महावीर जैसे हमने बना लिए हैंइन दोनों में बुनियादी फर्क हैतो हमारी जिंदगी में चिंतन का और परिवर्तन का एक मौका पैदा हो सकता है। कैसी हमने तस्वीर बना ली है! और हजारों वर्षों से तस्वीर में नई-नई तस्वीरें जुड़ती चली जाती हैं। पच्चीस सौ वर्ष की यात्रा के बाद असली महावीर में और हमारे महावीर में कोई संबंधकोई मेल-जोल नहीं रह गया। पच्चीस सौ वर्ष में इतनी प्रतिध्वनियां गूंज गईंइतना गंगा का पानी बह गयाकिनारे इतने छिल गए और बिखर गएरेत इतनी नई आई और चली गई। और इतने लोगों ने व्याख्याएं जोड़ींव्याख्याएं जोड़ींव्याख्याएं जोड़ीं कि अब हमारे पास एक झूठी व्याख्या के अतिरिक्त कुछ भी नहीं रह गया। लेकिन वह झूठी व्याख्या हमें प्रीतिकर हैक्योंकि वह बिलकुल डेड हैमुर्दा है। वह हममें कुछ भी नहीं कर सकती। हम जैसा चाहें उसका अर्थ निकाल सकते हैं।
गीता पर एक हजार टीकाएं हैं। बड़ी अजीब बात है। कृष्ण ने अर्जुन से जो कहा उसका अर्थ एक ही रहा होगाहजार अर्थ नहीं हो सकते। कि हो सकते हैंअगर हो सकते होंतो कृष्ण का दिमाग खराब रहा होगा तो ही हो सकते हैं। पागलों की बात का एक अर्थ नहीं होताहजारपचास हजार हो सकते हैं। पागल को खुद भी पता नहीं होता कि क्या अर्थ है। लेकिन कृष्ण पागल नहीं हैं। फिर ये एक हजार गीता की टीकाएं कैसे खड़ी हो गईंये एक हजार अर्थ करने वाले लोग कौन हैंये क्यों अर्थ किए जा रहे हैंयह हर वर्षदो वर्ष के बाद फिर कृष्ण की तस्वीर को हमें अपने अनुकूल बनाना पड़ता है। फिर नई व्याख्या करनी पड़ती है।
शंकर व्याख्या करते हैंवह व्याख्या कृष्ण का अर्थ नहीं हैशंकर का आरोपण है। शंकर को जो सिद्ध करना है वह कृष्ण पर थोपते हैं। रामानुज व्याख्या करते हैंवह कृष्ण का अर्थ नहीं है। रामानुज को जो कहना हैवह कृष्ण पर थोपते हैं। तिलक व्याख्या करते हैंवह कृष्ण का अर्थ नहीं है। उनको कर्मऱ्योग थोपना हैतो कृष्ण के ऊपर कर्मऱ्योग थोप देते हैं। गांधी को व्याख्या करनी हैतो अदभुत बात हैगांधी को अहिंसा थोपनी है। कृष्ण युद्ध में ले जाने का आह्वान कर रहे हैं। गांधी इसके ऊपर भी अहिंसा थोप देते हैं। अभी विनोबा को भूदान थोपना हैतो उसी में से भूदान भी निकल सकता है। जिसकी जो मर्जी हो निकाला जा सकता है। लेकिन इनको किसी को भी कृष्ण से कोई मतलब नहीं है। ये कृष्ण के इमेज को निर्मित करते चले जा रहे हैंएक नई प्रतिमा गढ़ते चले जा रहे हैं। हर कवि को अपने अनुकूल आदमी चाहिए। वह अपने अनुकूल बना लेता है। फिर पूजा जारी हो जाती है।
हजारदो हजार वर्षों में चीज इतनी दूर चली जाती हैइतनी अफवाह रह जाती है फिर कि उसका सच्चाई से कोई भी संबंध नहीं रह जाता। अंगारे और राख में जितना फर्क हैउतना ही असली महावीर में और हमारे महावीर में फर्क है। अंगारा जला देगाराख को मजे से मुट्ठी में पकड़े हुए बैठे रहो। हालांकि राख अंगारे से ही आई हैइसलिए तृप्ति रहती है कि यह भी अंगारा ही है। लेकिन राख को मुट्ठी में पकड़ा जा सकता है। अंगारे को मुट्ठी में नहीं पकड़ा जा सकता। तो राख प्रीतिकर हैउसकी पूजा की जा सकती है। अंगारे की पूजा नहीं की जा सकती। अंगारे का उपयोग किया जा सकता है। अंगारे के हम मालिक नहीं हो सकते। राख के हम मालिक हो सकते हैं। राख को हम पजेस कर सकते हैं। अंगारा जिंदा चीज है। जिंदा महापुरुष अंगारा होता है। हम जिनकी पूजा करते हैं वे राख हो जाते हैं। और हजारों वर्षों में प्रतिध्वनियां होती रहती हैंव्याख्याएं होती रहती हैंऔर सब परिवर्तित हो जाता है।
एक गांव में दो पैरेललसमानांतर रास्ते थे। दोनों रास्तों पर पूरी बस्ती आबाद थी। और जैसा अक्सर होता हैदो पड़ोसियों में कोई मेल नहीं होतादो मोहल्लों में कोई मेल नहीं होतादो गांवों में कोई मेल नहीं होतादो मुल्कों में कोई मेल नहीं होताजहां दो है वहां झगड़ा एकदम शुरू हो जाता है। पति-पत्नी में कोई मेल नहीं होता। वहां दो आए कि झगड़ा शुरू हुआ। उन दोनों समानांतर रेखाओं पर बसे हुए मोहल्लों में भी कोई मेल नहीं था। उनके धर्म अलग थेउनकी राजनीति अलग थीउनकी श्रद्धा अलग थीउनके सिद्धांत अलग थेशास्त्र अलग थेपैगंबर अलग थेतीर्थंकर अलग थे।
लेकिन एक-दूसरे को देखते रहते थे। एक-दूसरे के आस-पास गुजरते भी थे। मिलते तो कभी नहीं थेपास से गुजर जाते थे। जैसे हिंदू-मुसलमान गुजर जाते हैं। जैसे ईसाई-जैन गुजर जाते हैं। जैसे श्वेतांबर-दिगंबर गुजर जाते हैं। एक से एक पागलपन हैं। दो आदमी एक-दूसरे के पास से गुजर जाते हैंबीच में एक अनदिखी दीवाल खड़ी रहती है और मिलने नहीं देती। वैसा उन दोनों के बीच था।
लेकिन एक दिन एक फकीर आ गया। और फकीरों को कोई वास्ता नहीं होता कि तुम किस बस्ती के रहने वाले होकिस मंदिर के पूजने वाले हो। वह दोनों में आता-जाता था। एक दोपहर वह एक बस्ती से दूसरी बस्ती में निकल रहा था। उसकी आंखों से आंसू झर-झर टपक रहे थे। उस दूसरी बस्ती के लोगों ने समझा कि पहली बस्ती में कोई मर गया। उससे पूछा भी नहीं किसी ने कि क्या हुआ।
लोग इतने समझदार हैं कि बिना पूछे भी समझ लेते हैं। कृष्ण से कोई नहीं पूछता कि तुम्हारा मतलब क्या है। लोग इतने समझदार हैं कि अपने घर में गीता रख कर अर्थ निकाल लेते हैंव्याख्या छपा देते हैं विचारकखर्च करके बंटवा भी देते हैं लोगों में। कृष्ण से कोई नहीं पूछताहम अपना अर्थ निकाल लेते हैं।
फकीर को देखा कि उसकी आंख से आंसू टपकते हैंदूसरी गली से आता हैमोहल्ले के लोगों ने समझा कि वहां कोई खतरा हो गयाकोई मर गया। यह तो पहली घटना थी समझ की। अब समझ की प्रतिध्वनियां होनी शुरू हुईं। सांझ होतेऱ्होते उस बस्ती में खबर फैल गई कि दूसरे मोहल्ले में महामारी फैली हुई है। न मालूम कितने लोग मर चुके हैं। स्वभावतःसांझ होतेऱ्होते पच्चीस कदम आगे बढ़ गई थी बातपच्चीस मुंह तक पहुंच गई थी। और वह आदमी ही क्या जो एक खबर को सुने और कुछ उसमें जोड़ न दे। नहीं तो दुनिया में न्यूज पैदा होने बंद हो जाएंन्यूजपेपर बंद हो जाएं।
आदमी बड़ा क्रिएटिव हैबड़ा सृजनात्मक हैबड़ा कंसट्रक्टिवबड़ा रचनात्मक। जरा सी चीज मिलती हैकंसट्रक्ट करता है उसकोबनाता हैट्रेस करता है। फिर दूसरा आदमी कुछ और कंसट्रक्ट करता है। फिर आगे बढ़ती चली जाती है।
सुबह जो बात चली थीसांझ पहचानना मुश्किल है कि यह वही बात है। सांझ तक खबर पहुंच गई गांव भर मेंउस गांव में दूसरे में कि दूसरे हिस्से में महामारी फैली हैगांव खाली कर देना चाहिए। कोई जनसेवक मिल गया होगाउसने यह भी जोड़ दिया कि गांव खाली करोनहीं तो महामारी यहां आ जाएगी। रात गांव खाली करने में स्वयंसेवक जुट गए। स्वयंसेवक हमेशा मिल जाते हैं। कोई भी बेवकूफी करवानी होवे हमेशा उपलब्ध हैं। वालंटियर्स! वे कहते हैंहम स्वेच्छा से सब कर देंगे। उन्होंने गांव खाली कर दिया।
जब एक गांव खाली होने लगा पड़ोस का तो बगल की बस्ती में जो समानांतर बसी थीवहां भी खबर पहुंची। वहां भी पत्रकार थेवहां भी संवाददाता थेवहां भी मैसेंजर्स थे। उन्होंने कहासुनते होक्या सो रहे हो! हम मर जाएंगेदूसरा हिस्सा खाली हो रहा हैवहां महामारी फैली हुई है। सुबह होतेऱ्होते उस हिस्से ने भी गांव खाली कर दिया। दोनों नदी के पार जाकर सामान ढोकर ले गए।
हजारों साल हो गए इस बात को हुए। वे गांव अब भी नदी के किनारे बसे हैं। और असली बस्ती वीरानउजाड़टूटी-फूटी पड़ी है--खंडहर। उनसे कोई पूछता है कि वह बस्ती क्यों बर्बाद हो गईतुम सब यहां छोड़ कर क्यों चले आएतो वे कहते हैंहमारे शास्त्रों में लिखा हैऔर हमारे पंडित-पुरोहित बताते हैंऔर हमारे पिता और उनके पिता कहते थे कि एक बार एक अज्ञात बीमारी फैली थीऔर उस बीमारी के कारण असली बस्ती को छोड़ कर हम यहां आ गए थे। अज्ञात काल में कभी वह घटना घटी थी।
और कुल घटना इतनी घटी थी--काश कोई उस फकीर से पूछ लेता तो इतनी झंझट की कोई जरूरत नहीं थी--वह फकीर प्याज छीलता रहा था और प्याज छीलने की वजह से आंख में आंसू आ गए थे। लेकिन उससे किसी ने पूछा नहीं कि यह हुआ क्या।
सारी परंपराएं इस भांति पैदा होती हैं। कोई प्याज छीलता हैआंख में आंसू आ जाते हैं। महामारियां फैल जाती हैं। गांव उजड़ जाते हैं। बस्तियां बदल जाती हैं। आदमी कुछ से कुछ हो जाता है। महावीर की जिंदगी में भी यही हुआ। सभी महापुरुषों की जिंदगी में यह होता है। महापुरुष वह हैउतना ही बड़ा महापुरुषजितना ज्यादा मिसअंडरस्टैंड किया जा सके। जितना ज्यादा हम नासमझी कर सकें किसी आदमी के प्रतिवह उतना बड़ा आदमी है। छोटा आदमी वह है जिसको मिसअंडरस्टैंड करने की कोई गुंजाइश नहीं है। जो जैसा है वैसा है।
असल में छोटे आदमी की हम कोई व्याख्या नहीं करते। साधारण आदमी की हम कोई व्याख्या नहीं करते। व्याख्या करें तो साधारण आदमी के साथ भी यही हो जाए। महापुरुषों की व्याख्या की जाती है।
महावीर के तीन-चार सूत्रों पर मैं बात करना चाहता हूं जिनकी व्याख्या ने महावीर की एक झूठीफाल्स इमेजएक मिथ्या प्रतिमा हमारे सामने उपस्थित कर दी। और वैसा सभी महापुरुषों के साथ हुआ है। तो जो मैं महावीर के बाबत कहता हूंवह सब महापुरुषों के बाबत शत-प्रतिशत वैसा का वैसा सच है।
पहली बातसारी दुनिया में यह कहा जाता है कि महावीर अहिंसा के जन्मदाता हैं। यह बात सरासर झूठ है। महावीर प्रेम के तो पुजारी हैंअहिंसा का महावीर से कोई भी संबंध नहीं। और प्रेम और अहिंसा एक ही बात नहीं हैं। प्रेम तो जीवंत घटना हैअहिंसा व्याख्या है। इसे थोड़ा समझ लेना जरूरी है। और प्रेम और अहिंसा दोनों में जमीन-आसमान का फर्क है।
प्रेम तो पाजिटिव है। प्रेम तो विधायक संबंध है। और अहिंसा निगेटिव हैनकारात्मक बात है। प्रेम का अर्थ हैमैं दूसरे का मंगल चाहूंदूसरे का कल्याण चाहूंदूसरे के जीवन में आनंद बनूंदूसरे के मार्ग पर फूल बिछाऊं। अहिंसा का मतलब हैमैं दूसरे का दुख न करूंदूसरे को दुख न दूं। दूसरे को दुख न दूंतो अहिंसा पूरी हो जाती हैप्रेम पूरा नहीं होता। प्रेम जब तक दूसरे को सुख न दे सके तब तक चुप नहीं बैठ सकता। प्रेम दूसरे के रास्ते पर फूल बिछाता है। अहिंसा केवल दूसरे के रास्ते पर कांटे न बिछाऊंइतने भर तक जाती है। अहिंसा कहती हैदूसरे के रास्ते पर कांटे मत बिछाना। लेकिन अगर दूसरे के रास्ते पर कांटे बिछे होंतो अहिंसा का इससे कोई संबंध नहीं कि उनको तुम बीनना कि मत बीनना।
अगर दूसरे का रास्ता खाली हो और तुम्हारे हाथ में फूल होंतो अहिंसा का इससे कोई संबंध नहीं कि तुम उसके रास्ते पर फूल रखना कि नहीं रखना। अहिंसा निगेटिव बात है। मैं दूसरे को दुख न दूं बस इतना पर्याप्त है। इसके आगे अहिंसा की प्रेरणा नहीं है। लेकिन प्रेम की प्रेरणा अनंत है। दूसरे के रास्ते पर कांटे न बिछाऊंयह तो है ही। दूसरे के रास्ते पर बिछे कांटे उठाऊंयह भी है। लेकिन दूसरे के रास्ते पर कांटे न होंयह भी पर्याप्त नहीं है। दूसरे के रास्ते पर फूल भी बिछने चाहिएयह भी जरूरी है।
प्रेम में तो अहिंसा सम्मिलित है। प्रेम का पहला चरण अहिंसा है। दूसरे के रास्ते पर कांटे न बिछाऊं। दूसरे को दुख न दूं। तो प्रेम के बड़े विस्तार में अहिंसा तो मौजूद है। लेकिन अहिंसा का विस्तार बहुत संकीर्ण हैउसमें पूरा प्रेम मौजूद नहीं होता।
महावीर के जीवन में है प्रेम और महावीर के अनुयायियों ने पकड़ रखी है अहिंसा। तो फिर अहिंसा इस तरह के रास्ते पकड़ लेती है: पानी छान कर पीऊंरात खाना न खाऊंमांस न खाऊंबस इस तरह की शक्ल पकड़ लेती है। यह निगेटिव है तो पकड़ेगी। अगर महावीर सिर्फ अहिंसक थेकोई मूल्य की बात नहीं रह जाती फिर। महावीर अहिंसक नहींमहावीर एक महाप्रेमी हैं। लेकिन महावीर के प्रेम को अगर हम समझेंगेतो हमारे जीवन में क्रांति हुए बिना नहीं हो सकता। हमें जीवन को बदल लेना पड़ेगा।
प्रेम जीवन की बदलाहट की सबसे बड़ी कीमिया हैऔर प्रेम जीवन का सबसे बड़ा दांव हैऔर प्रेम जीवन की सबसे बड़ी चुनौती है। लेकिन अहिंसा कोई दांव नहीं है। अहिंसा कोई चुनौती नहीं है। आपकी जिंदगी को बदलने की कोई खास जरूरत नहीं है। आप एक नकारात्मक रुख ले लेंबस काफी है। अगर एक रास्ते पर एक आदमी गिर पड़ा और आप उस रास्ते से गुजर रहे हैंतो अगर आप प्रेमी हैं तो आपको उस आदमी को उठाना पड़ेगा और अगर आप अहिंसक हैं तो आपको कोई संबंध नहीं हैकोई प्रयोजन नहीं है। आपने गिराया नहीं हैआपका कोई वास्ता नहीं है। प्रेम की तो अदभुत पुकार है आपसेइसलिए प्रेम का कृत्य कभी पूरा नहीं होताहमेशा अधूरा रहता हैऔर शेष रह जाता हैऔर शेष रह जाता है करने को। प्रेमी हमेशा अनुभव करता है कि जितना मुझे करना था वह मैं नहीं कर पाया हूंजो मैंने किया वह ना-कुछ हैजो नहीं किया वह बहुत कुछ है।
लेकिन अहिंसा को यह चिंता करने की जरूरत नहीं है। महावीर तो प्रेमी हैंमहावीर के अनुयायी अहिंसक हैं। और इतनी होशियारी से बात की गई है कि ऐसा मालूम होने लगा कि अहिंसा यानी प्रेम। अहिंसा यानी प्रेम नहीं हैअहिंसा बुनियादी भूल है। और इसलिए यह परिणाम हुआ कि महावीर का अनुयायी अहिंसा की बातें भी करता रहालेकिन उसके जीवन में कोई प्रेम पैदा नहीं हो सका। अहिंसा होगीप्रेम बिलकुल नहीं है। और अहिंसा बिलकुल थोथी है।
फिर यह भी ध्यान रखेंकि प्रेम के परिणाम और हैंअहिंसा के परिणाम और हैं। जब मैं प्रेम करता हूंजब मेरा जीवन प्रेम की एक धारा बनेतो मुझे यह फिक्र ही छूट जाती है कि प्रेम करने में मेरा क्या हो रहा है। फिक्र यह रह जाती है कि जिससे मैं प्रेम कर रहा हूंउस पर क्या हो रहा है। जब प्रेम परिपूर्ण होता है तो व्यक्ति का अहंकार शून्य हो जाता है। उसे खयाल ही भूल जाता है कि मैं हूं भी। वही रह जाता है जिसके प्रति प्रेम है। और अगर सारे जगत के प्रति प्रेम हैजैसा कि महावीर का है--सर्व प्रेमसर्व मंगलसर्व करुणा की भावना--तो सबके प्रतिअनंत के प्रति जब प्रेम हैतो व्यक्ति अपने को निपट शून्य पाता है कि मैं हूं ही नहीं। क्योंकि प्रेम में स्वयं को स्मरण करने की फुरसत कहांमौका कहां! स्वयं को तो केवल वे ही स्मरण कर पाते हैं जो प्रेम में नहीं हैं।
क्या आपको पता हैजब भी आप प्रेम में होते हैं--छोटे से प्रेम में ही सहीएक व्यक्ति से प्रेम में ही सही--जितनी देर प्रेम का क्षण आपके प्राणों को आंदोलित करता हैउतनी देर के लिए आप मौजूद नहीं रह जाते। आप नहीं हैं फिर। प्रेमी रह गयाआप नहीं हैं। आप न हो गएआप समाप्त हो गए। वही रह गया जिसके प्रति प्रेम बहा जा रहा है। और जिसका प्रेम सर्व के प्रति बहता होवह तो मिट गया। वह तो न हो गया। वह शून्य हो गया। उसका अहंकार समाप्त हो जाता है।
प्रेम अहंकार की मृत्यु है। लेकिन अहिंसा अहंकार की मृत्यु नहीं हैबल्कि अहिंसा अहंकार की नई तरह से पूजा है। कैसे?
अहिंसक का यह विचार नहीं है कि दूसरे को दुख न मिले। अहिंसक का मूल विचार यह है कि मैं दूसरे को दुख दूंगा तो मुझे पाप कर्म होगा। मुझे पाप कर्म होगा मैं दूसरे को दुख दूंगा तो। मैं दूसरे को दुख दूंगा तो मुझे बुरे फल भोगने पड़ेंगे। मुझे! दूसरे का इससे कोई संबंध नहीं है। मैं दूसरे को दुख दूंगादूसरे की हिंसा करूंगाहत्या करूंगातो मुझे नरक जाना पड़ेगा--मुझे! इससे दूसरे का कोई संबंध नहीं है। मैं अगर दूसरे को दुख न दूंअहिंसक रहूंतो मुझे स्वर्ग मिल सकता है। मुझे! इसमें दूसरे से कोई संबंध नहीं है। और अगर मैं सर्व हिंसा का त्याग कर दूंबिलकुल अहिंसक हो जाऊंकिसी तरह की हिंसा मेरे जीवन में न होतो मुझे मोक्ष मिलेगा--मुझे! इससे दूसरे का कोई संबंध नहीं है।
अहिंसा की प्रेरणाअहिंसा शब्द की प्रेरणाअहंकारस्वार्थ के अतिरिक्त दूसरी नहीं है। इसलिए तो यह अदभुत घटना दिखाई पड़ती है कि एक आदमी अहिंसक भी है और साथ ही स्वार्थी भी है। प्रेमी स्वार्थी नहीं हो सकता। प्रेमी के स्वार्थ का कोई सवाल नहीं है। प्रेमी तो स्वार्थ को छोड़ता हैखोता हैविलीन करता है। विलीन हो जाता है प्रेम में। छोड़ना भी नहीं पड़ताखोना भी नहीं पड़ता। लेकिन अहिंसक सूक्ष्म स्वार्थ की चेष्टा में लगा हुआ है। अपना मोक्ष खोज रहा है। अपना स्वर्ग खोज रहा है। आत्मा पाने की कोशिश कर रहा है। अनंत आनंद की कोशिश कर रहा है। और चूंकि हिंसा इसमें बाधा बनती हैइसलिए हिंसा भी छोड़नी पड़ रही है। हिंसा छोड़ने में दूसरा विचारणीय नहीं हैमेरा ही हित विचारणीय है।
एक आदमी रामकृष्ण के पास आता था। उसके घर पर काली का जलसा होताऔर वर्ष में दो-चार बार सैकड़ों बकरे कटतेमांस बनतासैकड़ों लोग भोजन पर आमंत्रित होते। फिर वह बूढ़ा हो गया। फिर उसके यहां काली की पूजा बंद हो गई। तो रामकृष्ण ने पूछा कि सुनता हूं मैं कि अब काली की वह पूजा बंद हो गई। क्या हुआक्या तुम्हारा मन बदल गयाक्या काली से मन फिर गयाउस आदमी ने कहा कि नहींमेरे दांत गिर गए। रामकृष्ण ने कहादांत गिर गए! इससे काली की पूजा का संबंधवह आदमी हंसने लगाउसने कहाअसल में काली की पूजा तो बहाना था। असली मतलब तो भोजआमोद-प्रमोदआनंद था। बकरे कटते थेमांस बनता थाउसका मजा था। अब दांत ही न रहे तो क्या काली की पूजा! और क्या उत्सव! और क्या समारोह! वह सब बंद हो गया।
लेकिन काली की पूजा करते वक्त अगर कोई कहता कि इस आदमी के दांतों की वजह से यह पूजा कर रहा हैतो वह आदमी पकड़ लेता कि कैसी झूठ बात कर रहे हो! दांत से इसका क्या संबंध! आदमी के मोटिव्सआदमी की प्रेरणाएं बड़ी अजीब हैं। यह हो सकता है कि एक आदमी दांतों के स्वस्थ होने की वजह से काली की पूजा कर रहा है। यह हो सकता है कि एक आदमी निपट स्वार्थ की वजह से अहिंसा की बातें कर रहा है। निपट स्वार्थ--मेरा सुखमेरा मोक्षमेरा पुण्य। मैं बच जाऊंसारी दुनिया जाए नरक मेंसारी दुनिया का कुछ भी हो। मैं बच जाऊंमैं बच जाऊंमैं बच जाऊं। यह जो सेल्फयह जो स्व हैप्रेम में इसके लिए कहां गुंजाइश है!
महावीर के जीवन में अहिंसा नहीं है। महावीर के जीवन में है प्रेम। प्रेम है सर्व-मंगल का भाव। अहिंसा है स्व-मंगल की कामना। ये दोनों विरोधी बातें हैं। प्रेम यानी अहिंसा नहींअहिंसा यानी प्रेम नहीं। हांप्रेम में अहिंसा तो सम्मिलित हो जाती है। वह उसकी वृहत्तर परिधि में एक छोटा सा कोना बन जाती है। लेकिन अहिंसा के छोटे से कोने में प्रेम नहीं समाता है।
लेकिन व्याख्याकारों ने होशियारी कर ली। महावीर के प्रेम को अहिंसा का नाम देते ही बुनियादी कीमतबुनियादी कीमत बदल गईबेसिक वैल्यू बदल गई। और फिर ढाई हजार साल से अहिंसा परम धर्म! अहिंसा परमो धर्मः! इसका उदघोष चल रहा है। साधु-संतपंडित-पुरोहित चिल्ला रहे हैंअहिंसा परमो धर्मः! और चिल्लाते चले जा रहे हैं। और बड़ा अदभुत हैइस नारे ने सब नष्ट कर दिया। वह महावीर के जीवन का बुनियादी स्वरवह संगीत की खास चोटजहां से वे मनुष्य के प्राण को छू लेना चाहते हैंकि प्रेम होवह खत्म हो गई।
लेकिन कौन इस बात को कहेक्योंकि पंडित शब्दों के अर्थ करने में कुशल होते हैं। वे कहेंगेअहिंसा यानी प्रेम। वे कहेंगेअहिंसा का मतलब प्रेम ही होता है। अगर अहिंसा का मतलब प्रेम ही होता हैतो प्रेम ही कहने में हर्ज क्या है! लेकिन एक छोटे से शब्द का फर्क इतने क्रांतिकारी फर्क लाता है जिसका हमें कोई हिसाब नहींखयाल नहींपता नहीं।
एक यहूदी साधु अपनी मोनेस्ट्री मेंअपने आश्रम में अध्ययन के लिए गया हुआ था। उसका एक मित्र भी उसके साथ है। वे दोनों जवान हैंवे दोनों साधना के लिए गए हुए हैं। लेकिन दोनों को सिगरेट पीने की आदत है। और बड़े परेशान हैं कि आश्रम में क्या होगा! सिगरेट पीने तो मिलेगी नहीं वहां! और मोनेस्ट्री चारों तरफ से बंद है। चौबीस घंटे भीतर रहना होता है। बाहर जाने की आज्ञा भी नहीं है। लेकिन सांझ को एक घंटे के लिए नदी के किनारे घूमने की आज्ञा मिलती है। वह भी ईश्वर-चिंतन के लिए कि जाओ नदी के किनारे घंटे भर ईश्वर-चिंतन करो। सोचा कि चलो वहीं सिगरेट पी लेंगे। लेकिन फिर खयाल आया कि साधु बनने आए हैंआश्रम में प्रवेश लिया हैझूठ करेंचोरी करेंयह तो ठीक नहीं। सोचा गुरु से पूछ लेंआज्ञा ले लें। दोनों अपने गुरु के पास गए।
एक व्यक्ति गुरु के पास गया और गुरु ने फौरन कहा कि नहीं-नहींसिगरेट पीने की आज्ञा नहीं मिल सकती। वह दुखी वापस लौटा। अब तो चोरी करने का भी उपाय न रहा। वह जब वापस लौटा नदी के किनारे तो देखा कि घास पर बैठा हुआ उसका पहला मित्र तो सिगरेट पी रहा है। तो उसने पूछा कि क्या तुमने बिना पूछे सिगरेट पीनी शुरू कर दीउसने कहा कि नहींमैंने पूछा और गुरु ने कहाहां पी सकते हो। उसकी आंख से तो चिंगारी गिरने लगी जिससे इनकार किया गया था। उसने कहायह क्यायह क्या भेद है! मैंने पूछामुझे तो एकदम गुस्से में कहा कि नहीं-नहींनहीं पी सकते हो। तुम्हें कैसे आज्ञा दी! चलो उठो मेरे साथ वापस।
वह दूसरा युवक हंसने लगा। और उसने कहाक्या मैं पूछ सकता हूं तुमने गुरु से क्या पूछा थाउस युवक ने कहामैंने पूछा था--पूछना क्या थासीधी बात थी--मैंने पूछा कि क्या मैं ईश्वर-चिंतन करते समय सिगरेट पी सकता हूंउन्होंने कहानहीं-नहींबिलकुल नहीं। तुमने क्या पूछा थाउस युवक ने कहामैंने पूछा था क्या मैं सिगरेट पीते समय ईश्वर-चिंतन कर सकता हूंउन्होंने कहाहां!
इतना सा फर्क! कोई फर्क भी नहीं है। क्या फर्क है इसमें कि एक आदमी ईश्वर-चिंतन करते वक्त सिगरेट पीता है कि सिगरेट पीते वक्त ईश्वर-चिंतन करता है! यह बात तो बिलकुल एक है। लेकिन नहींफर्क है। बुनियादी फर्क है। और एक के उत्तर में हां मिल सकता है और दूसरे के उत्तर में न मिल सकता है। जमीन पर कौन होगा जो कहेगा कि आप ईश्वर-चिंतन करते समय सिगरेट पीएं! कोई भी नहीं कहेगा। लेकिन कोई पूछता है क्या मैं सिगरेट पीते वक्त ईश्वर-चिंतन कर सकता हूंकौन मना करे! कौन मना करेइसमें मना करने की बात क्या है! अच्छा ही हैसिगरेट पी रहे हो वह तो ठीक हैकम से कम ईश्वर-चिंतन तो कर रहे हो।
अहिंसा और प्रेम में ऐसा ही फर्क है। भाषा-कोश में फर्क नहीं है। व्याकरण में फर्क नहीं होगा। शब्द के जो जानकार हैंवे कहेंगे एक ही बात है। लेकिन एक ही बात नहीं है।
प्रेम के उत्तर में जीवन और हो जाएगा। अहिंसा के उत्तर में जीवन और हो जाएगा। अहिंसा के उत्तर में स्वार्थ पैदा होगा। प्रेम के उत्तर में परार्थ पैदा होगा। अहिंसा के उत्तर में व्यक्ति अहंकारी होगा--अपनी खोजमेरी खोजमैं। और प्रेम की खोज में व्यक्ति मिटता चला जाएगाशून्य हो जाएगान हो जाएगा।
तो प्रेम के रास्ते से चल कर तो कोई परमात्मा तक पहुंच सकता हैलेकिन अहिंसा के रास्ते से नहीं। यह तो पहली बात ध्यान लेने की है कि महावीर के इमेज मेंमहावीर की प्रतिमा में बुनियादी फर्क कर दिया। शब्द-शास्त्री बहुत कुशलता से फर्क कर सकते हैंहमें हजारों साल तक पता न चले कि क्या फर्क हो गया! क्या फर्क कर दिया उन्होंनेक्या व्याख्या कर दी उन्होंनेपता न चले।
महावीर की दूसरी मूलभूत धारणा हैजिसको शास्त्रीपंडितव्याख्याकार ब्रह्मचर्य कहते हैं। वह महावीर का दूसरा बुनियादी तत्व है। ब्रह्मचर्य का उनके मन में अर्थ है अमैथुननॉन-सेक्सुअलिटी। अमैथुन उनका अर्थ हैकि महावीर किसी तरह के शरीर संबंध मेंकामुक संबंध में नहीं बंधते हैं। स्त्री-त्यागगृह-त्यागसमस्त शारीरिक संबंधों का त्यागसमस्त कामुकता का त्यागयह उनका अर्थ है अमैथुन का।
यह फिर वही भूलफिर वही बातफिर वही नकार से चीजों को पकड़नानिगेशन से चीजों को पकड़ना। महावीर किसी को छोड़ते नहीं हैं--न स्त्री कोन शरीर कोन कामुकता कोमहावीर किसी चीज को उपलब्ध होते हैं। आत्म-ऐक्य कोब्रह्म-भाव कोसबके बीच स्वयं को अनुभव करने लगते हैं। तो जो स्वयं ही हो जाता हैउसके साथ मैथुन असंभव है। जब मैं ही हूंसारा जीवन मेरा ही रूप हैजो आत्मा मेरे भीतर प्रवाहित हो रही हैवही दूसरे के भीतर भी प्रवाहित हो रही है। मैं ही हूंजब यह भाव जीवन में प्रविष्ट होता हैतो भोग की संभावना समाप्त हो जाती है। भोग दूसरे का किया जा सकता है। सेक्सकाम का संबंध अन्य से हो सकता हैआत्म से नहींस्वयं से नहीं। उसके लिए पराए का होना जरूरी हैउसके लिए दूसरे का होना जरूरी है। पुरुष का होना जरूरी हैस्त्री का होना जरूरी है।
लेकिन महावीर जब आत्म-ऐक्य को उपलब्ध होते हैंन कोई स्त्री रह जाती हैन कोई पुरुष रह जाता है। वहां दो नहीं रह जातेवहां दुई नहीं रह जाती।
बुद्ध एक जंगल में बैठे थे। उस पास की राजधानी के कुछ युवक एक वेश्या को पकड़ कर जंगल में ले आए। उन्होंने शराब पी ली हैनाच-गाना किया है। और वेश्या को सता रहे हैंपरेशान कर रहे हैं। उनको नशे में डूबा देख करजब वे ज्यादा नशा कर गए हैंवेश्या भाग खड़ी हुई। जब उन्हें थोड़ा होश आयातो उन्होंने खोजा कि वेश्या कहां गई! तो उसे खोजने निकले। तो खोजने निकलेजंगल में बुद्ध एक वृक्ष के नीचे बैठे हैं। चांदनी रात हैशायद वे किसी ब्रह्म-भाव में लीन होंगे। शायद वे न मालूम किस मैत्री की कामना में डूबे होंगे। न मालूम कौन सी शांति उनके भीतर प्रविष्ट हो रही होगी। उन लोगों ने जाकर बुद्ध को हिलाया और कहासुनते हैं जी! यहां से एक वेश्याएक स्त्री तो भागी नहीं गई हैनग्न थीक्योंकि कपड़े तो हमने उससे छीन लिए थे। यहां आपने देखा तो नहींहम उसे खोजने निकले हैं।
बुद्ध कहने लगेकौन निकलाकौन नहीं निकलाकहना कठिन है। क्योंकि मैं इतना शांत थाक्योंकि मैं इतना शून्य थाक्योंकि मैं इतना मौन थाकि कौन सी लहर बाहर आई और गईमुझे बताना कठिन है। लेकिन यह भी हो सकता है कि मुझे दिखाई पड़ जाता कि कोई निकलातो यह कहना मुश्किल था कि वह कपड़े पहने है कि नंगा है। क्योंकि जब तक किसी को नंगे देखने की कामना न हो तब तक किसी को नंगा देखना बहुत मुश्किल हैचाहे वह नंगा ही क्यों न हो। और जब तक मन में किसी को नग्न देखने की कामना हो तब तक नग्न देखना बिलकुल आसान हैचाहे वह वस्त्र ही क्यों न पहने हो। वस्त्र पहनने से किसी के नग्न सत्ता को देखने में कोई बाधा पड़ती है! कहीं वस्त्र किसी की नग्नता को रोक पाते हैं! बल्कि सच्चाई उलटी हैनग्न आदमी इतना नग्न कभी नहीं होता जितना वस्त्र पहन कर उसके शरीर की नग्नता प्रकट होने लगती हैजितना उघड़ कर शरीर प्रकट होने लगता है। वस्त्रों की ईजाद शरीर को छिपाने के लिए नहींउघाड़ कर प्रकट करने के लिए आदमी ने कर ली है।
अगर शरीर छिपाना हो तो कपड़े ढीले से ढीले होते चले जाएंगे। शरीर उघाड़ कर प्रकट करना हो तो कपड़े चुस्त से चुस्त होते चले जाएंगे। स्वभावतः! शरीर की नग्नता इतनी नग्न नहीं है जितनी वस्त्रों से प्रकट होकर नग्न और प्रखर और मुखर हो जाती हैबोलने लगती है। वस्त्रों ने आदमियों कोस्त्रियों को जितना नग्न किया है उतना किसी और चीज ने नहीं किया। नंगा आदमी इतना नंगा होता ही नहीं।
हो सकता हैतो बुद्ध ने कहाकि मैं नहीं कह सकता। देख भी लेता तो पता लगाना मुश्किल था कि नग्न है कि वस्त्र पहने हैक्योंकि मेरे भीतर वह डिस्क्रिमिनेशनवह पता लगाने का खयाल जा चुका। जब से नग्न देखने की आकांक्षा गई तब से वह भी चला गया। फिर यह भी हो सकता है कि मैं यह भी देख लेता--दिन की रोशनी होतीखाली बैठा होतादिखाई पड़ जाता--तो भी यह पता लगाना बहुत मुश्किल था कि वह स्त्री है या पुरुष है।
क्योंकि बाहर स्त्री दिखाई पड़ती हैयह भीतर के पुरुष को मिली हुई चुनौती के कारण। वह जो भीतर पुरुष हैवह बाहर की स्त्री से आंदोलित होता हैतो बाहर की स्त्री दिखाई पड़ती है। वह जो बाहर पुरुष दिखाई पड़ता हैतो वह जो भीतर स्त्री है वह जब आतुरआकांक्षित होती हैतब बाहर का पुरुष दिखाई पड़ता है। यह पोलैरिटी हैये एक विद्युत के दो टुकड़े हैं। एक हिस्सा भीतर आंदोलित होता हैतो दूसरा बाहर दिखाई पड़ता है। वह दूसरा बाहर चालित होता है। उसमें मूवमेंट शुरू होते हैं।
तो बुद्ध ने कहाबहुत मुश्किल है। तुम किसी और से पूछो मित्रोजो खोज-बीन तुम करने निकले होमैं उसमें साथी-सहयोगी नहीं हो सकता हूं। मुझे क्षमा करो! लेकिन एक बात जरूर तुमसे कह सकता हूं कि तुम कब तक दूसरे को खोजते रहोगेअपने को खोजने की कोई इच्छा नहीं हैछोड़ो भी! किसकी खोज में निकल पड़े हो! इतनी देर में तो अपने को ही खोज ले सकते हो। इतनी तन्मयता से खोजइतनी पागल दौड़इस अंधेरे जंगल में भागनाखोजना--किसी और कोएक वेश्या कोएक स्त्री को--इतनी खोज में तो तुम अपने को ही खोज ले सकते हो। और वेश्या को खोज कर क्या पा लोगेइतना ही कि वह वेश्या व्यर्थ हो जाएगी और नई वेश्या खोजनी पड़ेगी। और उसको पाकर क्या पा लोगेवह व्यर्थ हो जाएगी और नई वेश्या खोजनी पड़ेगी।
रोज हम यही कर रहे हैं। एक मकान खोजते हैंवह व्यर्थ हो जाता है। फिर दूसरा खोजना पड़ता है। एक तिजोरी खोजते हैंवह व्यर्थ हो जाती है खोजते हीफिर दूसरी तिजोरीबड़ी तिजोरी खोजनी पड़ती है। एक देश जीत लेते हैंजीतते ही व्यर्थ हो जाता हैफिर बड़ा देश जीतना पड़ता है।
तो बुद्ध ने कहामैं उसकी बात करता हूं अपने को ही खोज लो। उस खोज के बाद कोई खोज शेष नहीं रह जाती।
महावीर या बुद्ध या कृष्ण अमैथुननो-सेक्सुअलिटी को उपलब्ध नहीं होते। उनकी चेष्टा स्त्री से बचने कीइस शरीर से बचने की नहींउनकी चेष्टा आत्मा को फैलाने की विकसित करने की चेष्टा है। जितनी आत्मा फैलती हैआत्म-ऐक्य होता हैउतना ही कामउतना ही सेक्सउतनी ही भोग की कामना क्षीण और विलीन हो जाती है। परदूसरादि अदर जब मौजूद नहीं रह जाताजब मैं ही विस्तीर्ण हो जाता हूं और फैल जाता हूंतब कैसी वासना! तब कैसी कामना! तब प्रेम ही शेष रह जाता हैवासना नहीं शेष रह जाती। यह बड़े आश्चर्य की बात हैवासना के लिए पोलैरिटी चाहिएध्रुवता चाहिए। वासना के लिए दो चाहिए। दो न हों तो वासना संभव नहीं है। जितनी दूरी होवासना उतनी तीव्र होती है।
एक स्त्री और पुरुष को न मिलने दें। बीच में एक दीवार खड़ी कर दें। संतरीपहरेदार लगा दें। फिर उनकी वासना जितनी तीव्र होगी उसकी आप कल्पना नहीं कर सकते। यह दुनिया में जितनी सेक्सुअलिटी दिखाई पड़ रही हैइसीलिए कि स्त्री और पुरुष के बीच दीवारबंदूक खड़ी है। बंदूक की वजह से दूरीडिस्टेंस ज्यादा है। डिस्टेंस ज्यादा है तो खिंचाव ज्यादा हैखिंचाव ज्यादा है तो कामुकता ज्यादा है। एक आदमी अपनी प्रेयसी से जितना खिंचता है उतना अपनी पत्नी से नहीं खिंचता। पत्नी और उसके बीच कोई दीवार नहीं हैकोई फासला नहींकोई संतरी नहीं खड़ाकोई पिता नहीं खड़ेकोई भाई नहीं खड़ाकोई समाज नहीं खड़ाकोई धर्मगुरु नहीं खड़े। छोड़ दिया समाज ने उनकोलाइसेंस दिया कि अब तुम एक हो जाओहम छोड़ते हैं तुमको। अब मजा गयाअब आकर्षण गया। पत्नी बेरस मालूम होती हैपति बेहूदा मालूम होता हैसब बोरडम मालूम होती है। कुछ मतलब नहीं। दूसरी स्त्री निकलती है सड़क सेआंखें चौंकती हैंतेज हो जाती हैं। अपनी पत्नी को देख कर फीकी हो जाती हैंठंडी हो जाती हैं। वहां कुछ रस नहीं मालूम होता। पोलैरिटी टूट गईफासला टूट गया।
वासना के लिए दूरी चाहिएऔर प्रेम के लिए एकता चाहिए। प्रेम वहां होता है जहां दूरी मिट जाती है। वासना वहां होती है जहां दूरी तीव्र होती हैबड़ी होती है। तो वासना और प्रेम के सूत्र अलग हैं। प्रेम ब्रह्मचर्य पर ले जाता हैप्रेम आत्म-ऐक्य पर ले जाता है। तो महावीर का ब्रह्मचर्य अमैथुन नहीं हैमहावीर का ब्रह्मचर्य ब्रह्म-भाव है।
लेकिन पीछे की व्याख्या कहती है कि महावीर का ब्रह्मचर्य अमैथुन है। तो साधु-संन्यासी स्त्री को छोड़तेआंख बंद करके बैठतेकि स्त्री न दिखाई पड़ जाएस्त्री न छू जाएउसका वस्त्र न छू जाए। स्त्री साध्वियां छोड़ती हैं पुरुषों को देखनादर्शनछूनास्पर्श। स्त्री-पुरुष को छोड़ने से मजा यह है कि जितना स्त्री-पुरुष को छोड़िए उतनी दूरी बढ़ेगीजितनी दूरी बढ़ेगी उतनी सेक्सुअलिटी बढ़ेगी। इसलिए साधु-संन्यासियों में जितनी सेक्सुअलिटी हैउतनी जमीन में किसी आदमी में नहीं होती। नहीं हो सकती हैहोने का कारण टूट गया।
मैं एक साध्वी से मिल रहा था। समुद्र की हवाएं चलती थींसमुद्र के किनारे हम बैठे थे। मेरे चादर को समुद्र की हवा उड़ा कर ले गई और साध्वी को छू गया। अब समुद्र की हवाओं को क्या पता कि एक स्त्री बैठी हैएक पुरुष बैठा है। समुद्र की हवाएं बड़ी निर्दोषनासमझ। उनको धर्म का कोई ज्ञान नहीं हैउनको शास्त्रों का कोई पता नहीं है। कि स्त्री साध्वी को पुरुष का वस्त्र नहीं छूना चाहिएइस किताब को शायद समुद्र की हवाओं ने नहीं पढ़ा होगा। अब समुद्र की हवा ले गई चादर कोजब तक मैं देखता-देखता चादर तो छू गया है। अब मैंने कहा चादर छू ही गया है तो छू जाने दोचादर को भी कोई पता नहीं शास्त्रों का। लेकिन साध्वी घबड़ाई। आत्मा की बात चलती थीपरमात्मा की बात चलती थी। बात खत्म हो गईचेहरा बदल गया। मैंने पूछाआप कुछ परेशान हो गईं अचानक! उन्होंने कहाहांपुरुष का वस्त्र नहीं छूना चाहिए। आपका वस्त्र मुझे छू गया। तो मैंने कहाअभी तो आप कह रही थीं कि आत्मा ही सत्य हैशरीर माया है। लेकिन मालूम होता हैचादर आत्मा से भी ज्यादा सत्य है। शरीर माया हैचादर सत्य है! शरीर माया हैपुरुष सत्य है! और मेरा चादर क्या पुरुष हो गया मैंने ओढ़ लिया तोऔर स्त्री ओढ़ लेती तो स्त्री हो जाताबड़े मजे हैं।
हिंदू पानी होता हैमुसलमान पानी होता हैयह मुझे पहली दफा पता चला। कि पुरुष चादर होती हैस्त्री चादर होती है। चादर सिर्फ चादर होती है। लेकिन वे कहने लगीं कि नहींपुरुष के चादर छूने से कामुकता के पैदा होने का डर होता है। मैंने कहावह डर पुरुष के चादर से नहीं होता। वह डर पुरुष से साधी गई दूरी के कारण होता है। जितनी दूरी साधी जाती हैउतना पुरुष का जरा सा संपर्क दूरी को तोड़ता है और भीतर छिपी वासना को प्रकट करता है। जितनी दूरी साधी जाती है जीवन सेउतनी ही जीवन के प्रति कामुकता विकसित होती है।
ब्रह्मचर्य चीजों का फासला नहीं साधताचीजों के भीतर जो एक है उसको साधता है। सबके भीतर जो एक का विस्तार हैउसका अनुभव करता हैउसका स्मरण करता हैउसमें लीन होता हैउसका साक्षात करता है। और जिस दिन सबके भीतर एक का अनुभव शुरू होता है उस दिन जो घटना घटती है वह ब्रह्मचर्य। ब्रह्मचर्य का संबंध अमैथुन से जरा भी नहीं है। ब्रह्मचर्य घटित होता है तो अमैथुन आता हैलेकिन अमैथुन का नाम ब्रह्मचर्य नहीं है। वह जैसा मैंने कहा प्रेम घटित हो तो अहिंसा आती हैब्रह्मचर्य घटित हो तो अमैथुन आता है। लेकिन उलटी बात सच नहीं हैकि आपने अमैथुन साध लियाआपने नो-सेक्सुअलिटी साध ली और आप ब्रह्मचारी हो गए।
तीसरी और अंतिम बातवह भी ठीक ऐसी हीक्योंकि वह तो हमारा जो हम इमेज बनाते हैंउसके सीक्रेट वही हैंमहावीर का तीसरा सूत्र हैअपरिग्रह। सब छोड़ देना--घरद्वारधन-संपत्तिवस्त्र भी--सब छोड़ देना। सब छोड़ने की इस अपरिग्रह भावना को बहुत जोरों से चिल्लाया गया कि महावीर अपरिग्रही हैं। यह वही गलती निरंतर चलती है। महावीर अपरिग्रही हैंउन्होंने छोड़ाइस बात में ही बुनियादी भूल हो गई। क्योंकि छोड़ वह समझ सकता है जो जानता हो कि यह मेरा हैछोड़ने के पीछे मेरे का भाव मौजूद है। मैं कहूं कि मैं यह चादर छोड़ता हूंदो बातें तय हो गईं। पहली बात कि मैं मानता था कि चादर मेरी थी। मेरी थी तो छोड़ सकता हूंजो मेरी नहीं थी उसे छोड़ कैसे सकता हूं।
महावीर छोड़ते नहींयह अनुभव करते हैं कि मेरा तो कुछ भी नहीं है। छोड़ने के पीछेत्याग के पीछे तो अहंकार मौजूद होता है। मैं कहता हूंयह मकान मैंने त्याग कियायह मैंने मकान दान कियायह धन मैं दान करता हूं। मैं तो मौजूद हूं। जहां मैं मौजूद हैवहां दान कैसा! वहां त्याग कैसा! क्योंकि मैं की तो यह घोषणा है कि मैं पजेस करता हूंमैं इसका मालिक हूं। दान करने वाला भी मालकियत नहीं छोड़ताओनरशिप नहीं छोड़ता। वह यह कहता हैमैं दान करता हूंमालिक मैं हूं। लेकिन महावीर कहते हैं कि मैं मालिक नहीं हूंइसका मुझे पता चल गया। मैं दान क्या करूं! मैं किस चीज का दान करूं! कोई मेरी चीज होती तो मैं दान करता। कोई मेरी चीज होती तो मैं बांट देता। कोई मेरी चीज होती तो मैं छोड़ देता। मैं तो इस अनुभव पर पहुंचा हूं कि मेरी कोई चीज नहीं। असल में मैं ही कुछ नहीं हूंमेरी चीज कुछ नहीं है। तो मैं कैसे दानकैसा त्यागकैसा अपरिग्रह!
लेकिन ढाई हजार साल से यह समझाया जा रहा है: अपरिग्रह! छोड़ो! पता नहीं हमें कि छोड़ने के पीछे मेरे होने का भाव मौजूद है।
एक संन्यासी से मुझे बात होती थीवह मुझसे कहते थे कि मैंने लाखों रुपए पर लात मार दी। मैं हैरान हो गया। मैंने कहायह लात कब मारीवह कहने लगेकोई तीस साल हो गए। मैंने कहातीस साल हो गए! तो फिर लात ठीक से लग नहीं पाई। कहने लगेक्योंमैंने कहाइसलिए कि तीस साल तक फिर उसकी याद कैसे रह सकती थी! याद अब तक बनी है। याद ओनरशिप है। स्मृति इस बात की गवाही है कि मैं मालिक था तीस साल पहले। और मेरी मालकियत की ही हैसियत से मैंने त्यागा। उस त्याग में मेरी मालकियत मौजूद थी। उस त्याग के बाद भी मौजूद है। मैं त्यागी हूं अब भी कि मैंने उन्हें छोड़ा था। मालकियत खत्म नहीं हुई।
महावीर मालकियत नहीं देखते हैं जीवन में। कोई मालिक नहीं हैकोई मालिक नहीं है। इसलिए कैसा परिग्रहकैसा अपरिग्रह! कैसा जोड़नाकैसा त्यागना! अपरिग्रह परिग्रह की ही छाया है। त्याग संग्रह की ही छाया है। लेकिन महावीर कहते हैंन संग्रहन परिग्रह हैन अपरिग्रह हैन त्यागमेरा कुछ भी नहीं है। यह भावयह बोधयह समझयह गहराई जब जीवन में उपलब्ध होती है...।
अहिंसाअमैथुनअपरिग्रहये तीन गलत शब्द गलत इमेज पैदा करते हैं। प्रेमब्रह्म-भावअहंकार-शून्यतामैं नहीं हूंमेरा कुछ नहीं हैये महावीर की ठीक प्रतिमा को उपस्थित करते हैं। और ठीक प्रतिमा दिखाई पड़े तो उस प्रतिमा के कारण हमारे मन में भीजीवन में भी एक नया आंदोलनएक नई दृष्टिएक नया दर्शन शुरू हो सकता है। हम एक नई यात्रा पर निकल सकते हैं।
तो मैं प्रार्थना करता हूंअग्निपूजक मत बने रहें। पूजा का धर्म से कोई संबंध नहीं। अग्नि के उपभोक्ता बनेंकंज्यूमर्स! अग्नि को जलाएंघर को रोशन करेंरोटी बनाएं। मकान को गर्म करेंदीया जलाएंअंधेरे रास्तों पर रोशनी करें--अग्नि के उपभोक्ता बनें। धर्म के भी पूजक नहींधर्म के भी उपभोक्ताकंज्यूमर्सधर्म को भी पी जाएं घोल कररोटी बनाएंखाएं उसे। जीएंश्वास-श्वास में पीएं और जीवन में उसको फैलने दें। धार्मिक लोग चाहिए दुनिया मेंधर्म-पूजक नहीं। धार्मिक जीवन चाहिएधर्म-मंदिर नहीं। धर्म-चेतना चाहिएधर्म-शास्त्र नहीं। धार्मिकता चाहिए--धार्मिकता--लेकिन धर्म नहीं। हिंदूमुसलमानजैनईसाई नहीं।
महावीर न तो जैन हैंमोहम्मद न मुसलमान हैंजीसस क्राइस्ट न क्रिश्चियन हैंराम न हिंदू हैंलेकिन हमारी नासमझीमूढ़ता के कारण हमने घेरे बना रखे हैं। महावीर किसी घेरे में हो सकते हैंराम किसी घेरे में हो सकते हैंक्राइस्ट किसी घेरे में हो सकते हैंलेकिन हमहम जो घेरों को प्रेम करने वाले लोग हैंन केवल हम अपना घेरा बनाते हैंहम उनको भी घेर कर खड़े हो जाते हैं। इसकी वजह से सारी मनुष्य-जाति सारे मनुष्य-जीवन के जो अनुभव थे उनसे जितनी लाभान्वित हो सकती थीसारे जीवन के जो संपदा प्रसून थेजो फूल थे सुगंध वालेउनसे जितनी लाभान्वित हो सकती थीनहीं हो सकी।
हमारे दायरे तोड़ दें! धार्मिक व्यक्ति का कोई दायरा नहीं हैकोई मंदिर नहीं हैकोई पूजा नहीं है। धार्मिक व्यक्ति का तो एक जीवन जीने का ढंग हैफिलासफी ऑफ लाइफजीवन को जीने का एक दर्शन है। जीवन को जीने के दर्शन में तीन सूत्रों पर ध्यान रखें और तीन गलत सूत्रों को विस्मरण करें।
अहिंसा विस्मरण करेंप्रेम को स्मरण करें। प्रेम विधायक हैअहिंसा नकारात्मक। प्रेम--सर्वभावसर्वमंगल। अहिंसा--निषेधअहंकार। अमैथुन भूलेंब्रह्म-भावब्रह्मचर्य। ब्रह्मचर्य का मतलब ही यह होता है कि ईश्वर जैसी चर्याईश्वर जैसा जीवन। ईश्वर जैसे जीवन का अर्थ: एक अद्वैत भाव। सबके भीतर जो एक है उसकी प्रतीति और अनुभूति। अमैथुन का भाव छोड़ेंअमैथुन की शिक्षा ने हिंदुस्तान को कामुक बनाया।
आज जमीन पर हमारी कौम से ज्यादा कामुक कोई कौम नहीं है। आज हमसे ज्यादा मैथुन की भाषा में सोचने वाले लोग नहीं हैं। हमारी कविताएंहमारी किताबेंहमारे उपन्यासहमारी फिल्मेंहमारा उठना-बैठनाहमारा बोलनासोचनाहमारे ढंगसारे के सारे सेक्सुअलिटी से भरे हैं। और हमने अमैथुन की शिक्षा दी। हमने अहिंसा की शिक्षा दी। और हमसे ज्यादा हिंस-भाव और हमसे ज्यादा कायर लोग कहां हैं! हमसे ज्यादा मृत्यु से डरने वाले लोग कहां हैं! जिसके जीवन में प्रेम होगा वह कायर नहीं होगा। जिसके जीवन में प्रेम होगा वह मृत्यु से भयभीत नहीं होगा। 
जिसके जीवन में प्रेम होगा उसका जीवन तो एक सर्व समर्पण की निरंतर प्रक्रिया होगी।





1 टिप्पणी: