प्रश्न-सार
1--मृतकों
को भोजनादि
देने का क्या
अर्थ है?
2--कैसे
जानें कि
प्रकृति के हम
अनुकूल हैं?
3--प्रकृति
के अनुकूल
चलें तो समाज
का क्या होगा?
4--निसर्ग
के अनुकूल
होने से पशु
जैसे तो नहीं
हो जाएंगे?
5--हठी
कुपुत्र को
सुधारने के
लिए क्या करें?
बहुत
से प्रश्न
हैं।
एक
मित्र ने पूछा
है कि इजिप्त
के पिरामिड के
संबंध में
आपने कहा कि
उनकी सभ्यता, संस्कृति
ऊंचाई के एक
शिखर पर थी।
लेकिन उन लोगों
ने पिरामिडों
के भीतर
मनुष्यों के
मृत शरीर रखे
हैं, ममीज रखी हैं; और
उनमें
खाना-पीना, कपड़े, जवाहरात,
इस तरह का
सामान भी रखा
है, ताकि
उनको मरने के
बाद के सफर
में काम आए।
तो यह समझाएं
कि जो इतनी
ऊंचाई पर
पहुंचे हुए
सभ्य लोग थे, क्या उन्हें
यह भी पता
नहीं था कि
मरने के बाद यह
कुछ भी काम
नहीं आता है?
