अध्याय-21
(सदमा - उपन्यास)
अगले हफ्ते किसी काम के कारण वह नेहालता को ढूंढने के लिए जा नहीं सका। रोज-रोज समय गुजर रहा था, यह वह जानता था। ये सब उसके दोस्त के लिए एक-एक दिन कितना भारी होता जा रहा होगा। परंतु उसकी और से पूरी तो कोशिश कि ही जा रहा है, तब से वह मुम्बई आया है। वहां पर उसका दोस्त किस हालत में होगा इस बात का पता उसे चलता रहता था। क्योंकि वह बीच-बीच में सोनी से फोन पर बात कर सब हाल चाल पता कर लेता था। वहां से सोनी उसको सोम प्रकाश की प्रगति के विषय में बताती रहती थी। उस दिन जो उसके साथ मंदिर में घटा था उसका हालचाल भी उसने सोनी को बतलाया कि वह लड़की शायद मैंने मंदिर में देखी थी। परंतु इस विषय में पक्का तो नहीं कहां जा सकता। लेकिन मुझे लग रहा है था कि ये वहीं है। क्योंकि कोठे पर जब मैंने पहली बार उसे देखा था। तब वह और तरह का परिधान पहने हुए थी और चेहरे पर मेकअप भी अधिक था। एक खास किस्म की विकृति एक भय, एक तनाव वह अपने चेहरे पर लिए हुई थी। फिर मैंने उसे उस समय खास होश से या ध्यान से भी नहीं देखा था। अब जैसे ही में उसका पीछा करने के लिए मंदिर के बाहर आया अचानक न जाने वह कहां गायब हो गई। लाख खोजने पर भी मुझे कहीं दिखाई नहीं दी। परंतु सोनी न जाने क्यों ऐसा लगता है जब मैं उससे अपने दोस्त के बारे में बात करूंगा तो उसकी संवेदना, उसकी भावुकता उसके स्नेह को जगा सकता हूं। ये सब मैंने तेरे संग साथ के प्रेम से सीखा है। न जाने क्यों मुझे ऐसा विश्वास हो गया है। अगर तुम भी आज यहां मेरे साथ होती तो कितना अच्छा होता।



















