कुल पेज दृश्य

गुरुवार, 24 सितंबर 2015

कहै वाजिद पुकार--(प्रवचन--03)


पीव बस्या परदेस—(प्रवचन—तीसरा)
दिनांक 23 सितम्‍बर 1976, श्री ओशो आश्रम, पूना।
सूत्र:

पीव बस्या परदेस कि जोगन मैं भई।
उनमनि मुद्रा धार फकीरी मैं लई।।
ढूंढया सब संसार कि अलख जगाइया।
हरि हां, वाजिद, वह सूरत वह पीव कहूं नहिं पाइया।।
जब तें कीनो गौन भौन नहिं भावही।
भई छमासी रैण नींद नहिं आवही।।
मीत तुम्हारी चीत रहत है जीव कूं।
हरि हां, वाजिद, वो दिन कैसो होइ मिलौं हरि पीव कूं।।
कहिए सुणिए राम और नहिं चित्त रे।
हरि-चरणन को ध्यान सु धरिए नित्त रे।।
जीव विलंब्या पीव दुहाई राम की।
हरि हां, सुख-संपति वाजिद कहो किस काम की।।
तुमहि बिलोकत नैण भई हूं बावरी।
झोरी डंड भभूत पगन दोउ पांवरी।।
कर जोगण को भेष सकल जग डोलिहूं।
वाजिद, ऐसो मेरो नेम राम मुख बोलिहूं।।

राबिया बसरी के गीत—(061)

राबिया-बसरी के गीत-(ओशो की प्रिय पुस्तके)

इस किताब का नाम लिए बिना ओशो ने राबिया के गीतो को अपनी पसंदीदा किताबों की फेहरिस्‍त में रखा है। इसी फहरिस्‍त में मीरा भी आती है। जिसे ओशो बहुत ‘मीठी’ कहते है। और राबिया को ‘नमकीन’। और इसी तुलना के ऊपर एक मजाक भी कहते है: मुझे डायबिटीज है, इसलिए मीरा को तो मैं बहुत ज्‍यादा खा या पी नहीं सकता। लेकिन राबिया चलेगी—नमक तो में जितना चाहे ले सकता हूं। शायद फकीरों में राबिया वह अकेली औरत है जिसकी कहानियां ओशो के प्रवचनों में बार—बार सुनाई देती है। दरअसल खोज की तो पाया कि ओशो ऐसी कोई किताब ही नहीं है, जिसमें राबिया का जिक्र न आया हो; ऐसा दूसरा नाम केवल बुद्ध का है।

      राबिया 713 इस्‍वी में इराक के बसरा शहर में पैदा हुई थी। हजरत मुहम्‍मद और राबिया के बीच लगभग कोई सौ साल का ही फासला है। इसीलिए सबसे पहले हुई सूफी नारी राबिया है। और यह भी कहा जाता है कि प्रेम के मार्ग का प्रारंभ राबिया से होता है।

मेरा स्‍वर्णिम भारत--(प्रवचन--25)

चिंतन नहीं—मौन अनुभूत—(प्रवचन—पच्‍चीसवां)

प्यारे ओशो!
उत्तमा तत्वचिन्तैव मध्यम शास्त्रचिन्तनम्।
अधम? तंत्रचिन्ता च तीर्थभ्राज्यधमाधमा।।
अनुभूति विना मूखो वृथा ब्रह्मणि मोदते।
प्रतिबिम्बतशाखाग्रफलास्वादनमोदवत्।।

तत्व का चिंतन उत्तम है, शास्त्र का चिंतन मध्यम है, तंत्र की चिंता अधम है
और तीर्थों में भटकना अधम से भी अधम है।
जैसे कोई पेडू की छाया में प्रतिबिम्बत फल को खाकर प्रसन्न हो,
वैसे ही वास्तविक अनुभव के बिना मूढ़ मनुष्य ब्रह्म का
आनंद पाने की व्यर्थ कल्पना करता है।
प्यारे ओशो! हमें मैत्रेयी उपनिषद् के इन दो सूत्रों का अभिप्राय समझाने की अनुकंपा करें।

कहे वाजिद पुकार--(प्रवचन--02)


प्रार्थना के पंख—यात्रा शून्य शिखरों की—(प्रवचन—दूसरा)

प्रश्‍नसार:
1—भगवान! दुनिया के कोने-कोने से सारे संवेदनशील लोग आपके पास खिंचे चले आ रहे हैं। पर आश्चर्य होता है कि कृष्णमूर्ति, विनोबा, जयप्रकाश तथा कृपलानी जैसे साधु-पुरुषों तक आपकी आवाज क्यों नहीं पहुंच पाती है? वे क्यों नहीं अनुभव कर पाते हैं कि यहां पूना में वह व्यक्ति मौजूद है जिसके पास मनुष्यता की मूल व्याधि की औषधि है?
2—सभ्‍यता, संस्‍कृति और संगठित धर्म निन्‍यानबे प्रतिशत आचरण है, अनुकरण है,
फिर धर्म क्‍या है?
3—मेरी जिंदगी किसी के काम आ जाए
कौन जाने मौत का पैगाम आ जाये।


पहला प्रश्न:

भगवान! दुनिया के कोने-कोने से सारे संवेदनशील लोग आपके पास खिंचे चले आ रहे हैं। पर आश्चर्य होता है कि कृष्णमूर्ति, विनोबा, जयप्रकाश तथा कृपलानी जैसे साधु-पुरुषों तक आपकी आवाज क्यों नहीं पहुंच पाती है? वे क्यों नहीं अनुभव कर पाते हैं कि यहां पूना में वह व्यक्ति मौजूद है जिसके पास मनुष्यता की मूल व्याधि की औषधि है?

बुधवार, 23 सितंबर 2015

मेरा स्‍वर्णिम भारत--(प्रवचन--24)

अंत: करण का अतिक्रमण—(प्रवचन—चौबीसवां)

प्यारे ओशो!

यं यं लोकं मनसा संविभाति
विशुद्धसत्व: कामयते यांश्च कामार।
तं तं लोकं जयते तांश्च कामा—
स्तस्मादात्मज्ञ ह्यर्चवेद भूतिकाम।।

जिसका अंत: करण शुद्ध है, ऐसा आत्मवेत्ता मन से जिस—जिस लोक की भावना करता है और जिन—जिन कामनाओं की कामना करता है,
वह उस—उस लोक को और उन—उन कामनाओं को प्राप्त कर लेता है।
इसलिए जो अपना कल्याण चाहता है, उसे आत्मवेत्ता की अर्चना करनी चाहिए। प्यारे ओशो! मुण्डकोपनिषद्के इस सूत्र का
अभिप्राय समझाने की अनुकंपा करें।
सहजानंद! इसके पहले कि हम सूत्र के विश्लेषण में उतरें, कुछ आधारभूत बातें समझ लेनी उपयोगी हैं।

कहै वाजिद पुकार--(प्रवचन--01)

पंछी एक संदेस कहो उस पीव सूं—(प्रवचन—पहला)

सूत्र:

अरध नाम पाषाण तिरे नर लोइ रे।
तेरा नाम कह्यो कलि मांहिं न बूड़े कोइ रे।।
कर्म सुक्रति इकवार विलै हो जाहिंगे।
हरि हां, वाजिद, हस्ती के असवार न कूकर खाहिंगे।।
रामनाम की लूट फबी है जीव कूं।
निसवासर वाजिद सुमरता पीव कूं।।
यही बात परसिद्ध कहत सब गांव रे।
हरि हां, अधम अजामिल तिरयो नारायण—नांव रे।।
कहियो जाय सलाम हमारी राम कूं।
नैण रहे झड़ लाय तुम्हारे नाम कूं।।
कमल गया कुमलाय कल्यां भी जायसी।
हरि हां, वाजिद, इस बाड़ी में बहुरि न भंवरा आयसी।।
चटक चांदणी रात बिछाया ढोलिया।
भर भादव की रैण पपीहा बोलिया।।
कोयल सबद सुणाय रामरस लेत है।
हरि हां, वाजिद, दाज्यो ऊपर लूण पपीहा देत है।।

कहै वाजिद पुकार—ओशो

कहे वाजिद पुकार-ओशो 
(ओशो द्वारा वाजिद—वाणी पर दिए गए दस अमृत प्रवचनों का अप्रतिम संकलन।)
     
वाजिद—यह नाम मुझे सदा से प्‍यादा रहा है—एक सीधे—सादे आदमी का नाम,गैर—पढ़े—लिखेआदमी का नाम; लेकिन जिसकी वाणी में प्रेम ऐसा भरा है जैसाकि मुश्‍किल से कभी औरों की वाणी में मिले। सरल आदमी की वाणी में ही एकसा प्रेम हो सकता है। सहज आदमी की वाणी में ही ऐसी पुकार, ऐसी प्रार्थना हो सकती है। पंडित की वाणी में बारीकी होती है, सूक्ष्‍मता होती है, सिद्धांत होता है। तर्क—विचार होता है, लेकिन प्रेम नहीं होता। प्रेम तो सरल—चित ह्रदय में ही खिलने वाला फूल है।
वाजिद बहुत सीधे—सादे आदमी है।
ओशो

मंगलवार, 22 सितंबर 2015

नाम सुमिर मन बावरे--प्र्रवचन-10


प्रार्थना को गज़ल बनाओ—(प्रवचन—दसवां)

दिनांक 10 अगस्‍त 1978;
श्री रजनीश आश्रम, पूना।

प्रश्नसार:

1—ध्यान, साधना, परमात्मा इत्यादि की जरूरत क्या है?
2—मैं जीवनभर से प्रार्थना कर रहा हूं लेकिन कोई फल नहीं मिलता।
3—स्वप्न में भगवान श्री का दर्शन तथा साधक के लिए संकेत।
4—भगवान, आपके पदचिह्नों पर चल सकूं ऐसा आशीर्वाद दें।

मेरा स्‍वर्णिम भारत--(प्रवचन--23)

धर्म : मुक्‍ति का आरोहण—(प्रवचन—तैइसवां)

प्यारे ओशो।

यह सूत्र छान्दोग्य उपनिषद्में उपलब्ध है :

'जो विशाल है, वही अमृत है। जो लघु है, वह मर्त्य है।
जो विशाल है, वही सुख रूप है। अल्प में सुख नहीं रहता।
निस्संदेह विशाल ही सुख है

इसलिए विशाल को ही विशेष रूप से जानने की इच्छा करनी चाहिए।'
मूल पाठ इस प्रकार है :
यो वै भूमा तदमृतम्। अथ यदल्पं तन्मर्त्यम्।
यो वै भूमा तत्सुखम्। नाल्पे सुखमस्ति।
भूमैवसुखम्। भूमात्वेव विजिज्ञासितव्य:।।

प्यारे ओशो। इस सूत्र को हमारे लिए सुस्पष्ट बनाने की कृपा करे।

सोमवार, 21 सितंबर 2015

नाम सुमिर मन बावरं--प्रवचन--09


तीरथ—ब्रत की तजि दे आसा—(प्रवचन—नौवां)
दिनांक 9 अगस्‍त 1978;
श्री रजनीश आश्रम, पूना।

सारसूत्र:  

सुनु सुनु सखि री, चरनकमल तें लागि रहु री।
नीचे तें चढ़ि ऊंचे पाउ मंदिल मगन मगन ह्वै गाउ।।
दृढ़करि डोरि पोढ़िकरि लाव इत—उत कतहूं नाहीं घाव।।
सत समरथ पिय जीव मिलाव नैन दरस रस आनि पिलाव।।
माती रहहु सबै बिसराव आदि अंत तें बहु सुख पाव।।
सन्मुख ह्वै पाछे नहिं आव जुग—जुग बांधहु एहै दाव।।
जगजीवन सखि बना बनाव अब मैं काहुक नाहिं डेरांव।।
तीरथ—ब्रत की तजि दे आसा।

सत्तनाम की रटना करिकै, गगन मंडल चढ़ि देखु तमासा।।
ताहि मंदिल का अंत नहीं कछु, रबी बिहून किरिन परगासा।
तहां निरास बास करि रहिए, काहेक भरमत फिरै उदासा।।
देऊं लखाय छिपावहुं नाहीं, जस मैं देखउं अपने पासा।
ऐसा कोऊ शब्द सुनि समुझैं, कटि अध—कर्म होइ तब दासा।।
नैन चाखि दरसन—रस पीवै, ताहि नहीं है जम की त्रासा।।
जगजीवन भरम तेहि नाहीं, गुरु क चरन करै सुक्ख—बिलासा।।

रविवार, 20 सितंबर 2015

नाम सुमिर मन बावरे--प्रवचन--08


संन्यास परम भोग है—(प्रवचन—आठवां)
दिनांक 8 अगस्‍त 1978;
श्री रजनीश आश्रम, पूना।
प्रश्नसार:
1—अल्बेयर कामू की सत्य की परिभाषा और भगवान श्री की सत्य की परिभाषा में भिन्नता क्यों है?
2—वेदांतमार्गी संन्यासी तथा आर्यसमाज के प्रचारकों द्वारा भगवान श्री की आलोचना करने का क्या कारण होगा?
3—प्रेम की इतनी महिमा है तो फिर मैं प्रेम करने से क्यों डरता हूं?
4—एक लहर उठी, किनारे से टकराने के पहले मझधार में डूब गई। उस डूबने में आनंद घना होकर छा गया।

शनिवार, 19 सितंबर 2015

मेरा स्‍वर्णिम भारत--(प्रवचन--22)

दर्शन : एक आत्‍मिक संस्‍पर्श—(प्रवचन—बाईसवां)

 प्यारे ओशो!

छांदोग्य उपनिषद् में एक सूत्र इस प्रकार है :
न पश्यो मृत्यु पश्यति न रोग नोत दुखताम्।
सर्वं ह पश्य: पश्यति सर्वमाभोति सर्वश इति।।
अर्थात् ज्ञानी न मृत्यु को देखता है, न रोग को और न दुख को;
वह सबको आत्मरूप देखता है। और सब कुछ प्राप्त कर लेता है।
प्यारे ओशो! आप तो गवाह हैं,
क्या सच ही बुद्धपुरुष को मृत्यु, रोग और दुख में भी
आत्मरूप ही दिखाई पड़ता है?
इस सूत्र पर हमें दिशाबोध देने की कृपा करें।
सहजानंद! संबोधि का अर्थ है अहंकार का मिट जाना—मैं— भाव की समाप्ति, अस्मिता का अंत। और जहां मैं नहीं है, वहां सवाल नही उठता मृत्यु का। मैं की ही मृत्यु होती है।

शुक्रवार, 18 सितंबर 2015

मेरा स्‍वर्णिम भारत--(प्रवचन--21)

गुरु तीर्थ है—(प्रवचन—इक्‍कीसवां)

प्यारे ओशो!

'बलं वाव विज्ञानाद् भूय:; अपि ह शतं विज्ञानवतां एको बलवान
आकम्पयते। स यदा बली भवति, अथोत्थाता भवति,
उत्तिष्ठर परिचारिता भवति, परिचरर उपसत्ता भवति,
उपसीदर द्रष्टा भवति, श्रोता भवति मन्ता,
भवति बोद्धा भवति कर्त्ता भवति विज्ञाता भवति।’

विज्ञान से बल श्रेष्ठ है, क्योंकि एक बलवान मनुष्य सौ विद्वानों को डराता है। बलवान होने पर ही मनुष्य उठकर खडा होता है; उठने पर वह गुरु की सेवा करता है; सेवा करने से वह गुरु के पास बैठने लायक बनता है;
पास बैठने से द्रष्टा बनता है, श्रोता बनता है, मनन करनेवाला बनता है, बुद्ध बनता है, कर्त्ता बनता है, विज्ञानी बनता है।
प्यारे ओशो! छांदोग्य उपनिषद के इस अजीब—से सूत्र का
आशय क्या है, यह हमें विशद् रूप से समझाने की अनुकंपा करें।

नाम सुमिर मन बावरे--प्रवचन--07

नाम बिनु नहिं कोउकै निस्तारा—(प्रवचन—सातवां)


दिनांक 7 अगस्‍त, 1978;
श्री रजनीश आश्रम पूना।

सारसूूूूत्र::
नाम सुमिर मन बावरे, कहा फिरत भुलाना हो।।
मट्टी का बना पूतला, पानी संग साना हो।
इक दिन हंसा चलि बसै, घर बार बिराना हो।।
निसि अंधियारी कोठरी, दूजे दिया न बाती हो।
बांह पकरि जम लै चलै, कोउ संग न साथी हो।।
गज रथ घोड़ा पालकी, अरु सकल समाजा हो।
इक दिन तजि जल जाएंगे रानी औ राजा हो।।
सेमर पर बैठा सुवना, लाल फर देख भुलाना हो।
भारत टोंट मुआ उधिराना, फिरि पाछे पछिताना हो।।
गूलर कै तू भुनगा, तू का आव समाना हो।
जगजीवनदास बिचारि कहत, सबको वहं जाना हो।।


नाम बिनु नहिं कोउकै निस्तारा।
जान परतु है ज्ञान तत्त तें, मैं मन समुझि बिचारा।      
कहा भए जल प्रात अन्हाए, का भए किए अचारा।।
कहा भए माला पहिरे तें, का दिए तिलक लिलारा।
कहा भए व्रत अन्नहिं त्यागे, का किए दूध-अहारा।।
कहा भए पंचअगिन के तापे, कहा लगाए छारा।
कहा उर्धमुख धूमहिं घोंटें, कहा लोन किए न्यारा।।

गुरुवार, 17 सितंबर 2015

मेरा स्‍वर्णिम भारत--(प्रवचन--20)

सतां हि सत्‍यम्—(प्रवचन—बीसवां)

प्‍यारे ओशो।

सत्‍येनन स्‍वर्गाल्‍लोकात् च्‍यवन्‍ते कदाचन।
सतां हि सत्‍यम्। तस्‍मात्‍सत्‍ये रमन्‍ते।

अर्थात सत्‍य परम है, सर्वोत्‍कृत है, और जो परम है वह सत्‍य है।
जो सत्‍य का आश्रय लेते है वे स्‍वर्ग में, आत्‍मोत्‍कर्ष की स्‍थिति से
च्‍युत नहीं होते। सत्‍पुरूषों का स्‍वरूप ही सत्‍यमय है।
इसलिए वे सदा सत्‍य में ही रमण करते है।
प्‍यारे ओशो! श्‍वेताश्‍वतर उपनिषद् के इस सूत्र को
हमारे लिए विशुद्ध रूप से खोलने की अनुकंपा करे।

नाम सुमिर मन बावरे--प्रवचन--06


जीवन सृजन का अवसर है—(प्रवचन—छट्ठवां)

दिनांक 6 अगस्‍त 1978;
श्री रजनीश आश्रम, पूना।

प्रश्नसार:

1—क्या भक्ति में डूबने के पूर्व जीवन की बहुत—सी समस्याएं सुलझाना आवश्यक नहीं है?
2—मनुष्य—जीवन का संघर्ष क्या है?
3—वासना क्या है और प्रार्थना क्या है?
4—क्या अंतसमय में रामनाम लेने से मुक्ति हो जाती है?



पहला प्रश्न :

जीवन में बहुत दुःख हैं और बहुत—सी समस्याएं हैं। क्या प्रेम और भक्ति में डूबने के पूर्व उन्हें सुलझाना आवश्यक नहीं है?

बुधवार, 16 सितंबर 2015

मेरा स्‍वर्णिम भारत--(प्रवचन--19)

अहिंसा नहीं,कोमलता—(प्रवचन—उन्‍नीसवां)

प्यारे ओशो!

आहारशुद्धौ सत्वशुद्धि)। सत्वशुद्धौ हवा स्मृति:।
स्मृतिलाभै सर्वग्रंथीनां विप्रमोक्ष।।

आहार की शुद्धि होने पर सत्व की शुद्धि होती है,
सत्य की शुद्धि होने पर ध्रुव स्मृति की प्राप्ति होती है।
और स्मृति की प्राप्ति से समस्त ग्रंथियां खुल जाती हैं।
प्यारे ओशो!
छादोग्योपनिषद् के इस सूत्र की व्याख्या करने की अनुकंपा करें।

सत्यानंद! आहार की शुद्धि होने पर सत्व की शुद्धि होती है। आहार का अर्थ है : जो भी बाहर से भीतर लिया जाए।