सूत्र:
57—तीव्र
कामना की
मनोदशा में
अनुद्विग्न
रहो।
58—यह
तथाकथित जगत
जादूगरी जैसा
या चित्र—कृति
जैसा
भासता है।
सुखी होने के
लिए उसे वैसा
ही देखो।
59—प्रिय, न
सुख में और न
दुःख में,
बल्कि दोनों
के
मध्य
में अवधान को
स्थिर करो।
60—विषय
और वासना जैसे
दूसरों में है
वैसे ही
मुझमें है।
इस
भांति स्वीकार
करके उन्हें
रूपांतरित
होने दो।
जो मूलभूत
मन है वह
दर्पण की
भांति है; वह
शुद्ध है। वह
शुद्ध ही रहता
है। उस पर धूल
जमा हो सकती
है, लेकिन
उससे दर्पण की
शुद्धता नष्ट
नहीं होती।
धूल शुद्धता
को मिटा नहीं
सकती, लेकिन
वह शुद्धता को
आच्छादित कर
सकती है।
सामान्य मन की
यही अवस्था है—वह
धूल से ढंका
है। लेकिन धूल
में दबा हुआ
मौलिक मन भी
शुद्ध ही रहता
है।


