कुल पेज दृश्य

रविवार, 23 अगस्त 2015

तंत्र--सूत्र--(भाग--3)

तंत्र—सूत्र—(भाग—3)
ओशो

भूमिका :

तंत्र अनुभूति का जगत है।
तंत्र कोई दर्शनशास्त्र नहीं है, कोई चिंतन—मनन की प्रक्रिया अथवा विचार—प्रणाली नहीं है।
तंत्र शुद्धतम रूप में अनुभूति है। इसका पहला चरण है अपनी अनुभूति—अपना मन, अपने भाव, अपनी इंद्रिया, अपना बोध—अपने समग्र होने की अनुभूति। इसका दूसरा चरण है : दूसरे की अनुभूति। इसका तीसरा और आखिरी चरण है : अखंड अस्तित्व की अनुभूति।
सभ्यता के विकास के क्रम में मनुष्य विचार की दुनिया में ऐसा भटक गया है कि अब वह केवल विचारों ही विचारों में जीता है, उसकी भाव की दुनिया, संवेदनशीलता और अनुभूति के जगत पर केवल विचारों के बादल छाए हैं। वह जो नहीं है अथवा नहीं होना चाहिए, वही वह हो गया है। वह झूठा हो गया है।

शनिवार, 22 अगस्त 2015

मेरा स्‍वर्णिम भारत--(प्रवचन--08)

चखो, अमृत का स्‍वाद—(प्रवचन—आठवां)

प्‍यारे ओशो।

मुंडकौपनिषद् में यह श्लोक आता है:

नयां आत्‍मा प्रवचनेन लभ्‍यो न मधया न बहुना श्रुतेन।
यं एवैष वृणुते तेन लभ्‍यात् तस्‍यैष आत्‍मा विवृणुतै स्‍वाम्।।

अर्थात यह आत्‍मा वेदों के अध्‍ययन से नहीं मिलती, न मेधा की बारीकी या बहुत शास्‍त्र सुनने से मिलता है। यह आत्‍मा जिस व्‍यक्‍ति का वरण करता है, उसी को इसकी प्राप्‍ति होती है—आत्‍मा उसी को अपना स्‍वरूप दिखाता है।
प्‍यारे ओशो, उपनिषद् के इस सूत्र को हमारे लिए बोधगम्‍य बनाने की अनुकम्‍पा करे।
सहजानन्द! यह सूत्र उन थोड़े—से सूत्रों में से एक है, जिनमें अमृत भरा है। जितना पिओ, उतना थोड़ा।
'नायं आत्मा प्रवचनेन लभ्यो'

नाम सुमिर मन बावरे--(जगजीवन वाणी )

नाम सुमिर मन बावरे
जगजीवन (वाणी)

जगजीवन का जीवन प्रारंभ हुआ प्रकृति के साथ। कोयल के गीत सुने होंगे, पपीहे की पुकार सुनी होगी। चातक को टकटकी लगाये चांद को देखते होंगे। चमत्‍कार देखे होंगे कि वर्षा आती है और सूखी पड़ी हुई पहाडियां हरी हो जाती है। घास में फूल खिले देखे होंगे।
बैठे—बैठे झाड़ों के नीचे जगजीवन को गायों—बैलों को चराते, बांसुरी बजाते कुछ—कुछ रहस्‍य अनुभव होने लगा होगा। क्‍या है ये सब—यह विराट।.......

.....सत्‍संग चलने लगा। और एक दिन अनूठी घटना घटी। चराने गये थे गाये—बैल को, दो फकीर—दो मस्‍त फकीर वहां से गुजरे। उनकी मस्‍ती ऐसी थी कि कोयलों की कुहू—कुहू ओछी पड़ गई। पपीहों की पुकार में कुछ खास न रहा। गायों की आंखें देखी थी। गहरी थी। मगर इन आंखों के सामने कुछ भी नहीं थी। झीलें देखी थीं। शांत थी, मगर यह शांति कुछ और बात कह रही थी। यह किसी और ही लोक का गीता सूना रही थी। किसी और ही लोक की शांति दर्श रही थी। ये चाल किसी और ही लोक की थी........
ओशो (इसी पुस्‍तक से)

साधना--पथ--(प्रवचन--14)

साधना और संकल्‍प—(प्रवचन—चौदहसवां)

8 जून, 1964; सुबह
मुछाला महावीर, राणकपुर।

मैं आज क्या कहूं?
संध्या हम विदा होंगे और उस घड़ी के आगमन के विचार से ही आपके हृदय भारी हैं। इस निर्जन में अभी पांच दिवस पूर्व ही हमारा आना हुआ था और तब जाने की बात किसने सोची थी?
पर स्मरण रहे कि आने में जाना अनिवार्यरूपेण उपस्थित ही रहता है। वे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। वे साथ ही साथ हैं, यद्यपि दिखाई अलग—अलग देते हैं। उनके अलग—अलग समयों में दिखाई पड़ने से हम भ्रम में पड़ जाते हैं, पर जो थोड़ा गहरा देखेगा, वह पाएगा कि मिलन ही विदा है और सुख ही दुख है और जन्म ही मृत्यु है।
सच ही, आने और जाने में कितना कम फासला है, या कि फासला है ही नहीं!
जीवन में भी ऐसा ही है। आ भी नहीं पाते हैं कि जाना प्रारंभ हो जाता है और जिसे हम रहना कहते हैं, क्या वह जाने की तैयारी मात्र ही नहीं है?

गुरुवार, 20 अगस्त 2015

साधना--पथ--(प्रवचन--13)

साधक का पाथेय—(प्रवचन—तेरहवां)

दिनांक, 7 जून, 1964; संध्‍या।
मुछाला महावीर, राणकपुर।

यह कहा गया है कि आप शास्त्रों में विश्वास करो, भगवान के वचनों में विश्वास करो, गुरुओं में विश्वास करो। मैं यह नहीं कहता हूं। मैं कहता हूं कि अपने में विश्वास करो। स्वयं को जान कर ही शास्त्रों में जो है, भगवान के वचनों में जो है, उसे जाना जा सकता है।
वह जो स्वयं पर विश्वासी नहीं है, उसके शेष सब विश्वास व्यर्थ हैं।
वह जो अपने पैरों पर नहीं खड़ा है, वह किसके पैरों पर खड़ा हो सकता है?

बुद्ध ने कहा है अपने दीपक स्वयं बनो। अपनी शरण स्वयं बनो। स्व—शरण के अतिरिक्त और कोई सम्यक गति नहीं है। यही मैं कहता हूं।

मेरा स्‍वर्णिम भारत--(प्रवचन--07)

अंतर्यात्रा पर निकलो—(प्रवचन—सातवां)

प्‍यारे ओशो,
अथर्ववेद में एक ऋचा है:
पृष्‍ठात्‍पृथिव्‍या अहमन्‍तरिक्षमारूहम्
अन्‍तरिक्षाद्दिविमारूहम् दिवोनाकस्‍य
पृष्‍ठात्उस्‍वर्ज्‍योतिरगामहम्।

अर्थात हम पार्थिव लोक से उठकर अंतरिक्ष लोक में आरोहण करो,
अंतरिक्ष लोक से ज्‍योतिष्‍मान् देवलोक के शिखर पर पहुंचें और
ज्‍योतिर्मय देवलोक से अनंत प्रकाशमान ज्‍योतिपुंज में विलीन हो जाएं।
प्‍यारे ओशो ! कृपया बताएं कि ये लोक क्‍या है और कहां है?

चैतन्य कीर्ति! लोक शब्द से भ्रांति हो सकती है—हुई है। सदियों तक शब्दों की भ्रांतियों के दुष्परिणाम होते हैं। लोक शब्द से ऐसा लगता है कि कहीं बाहर, कहीं दूर—यात्रा करनी है

साधना--सूत्र--(प्रवचन--17)

अदृश्‍य का दर्शन—(प्रवचन—सत्‍तरहवां)

सूत्र:

लिखा है कि जो दिव्यता के द्वार तक पहुंच चुका है,
उसके लिए कोई भी नियम बनाया नहीं जा सकता
और न कोई पथ—प्रदर्शक ही उसके लिए हो सकता है!
फिर भी शिष्य को समझाने के लिए
इस अंतिम युद्ध का वर्णन इस प्रकार कर सकते हैं:

13—जो मूर्त नहीं है और अमूर्त भी नहीं है, उसका अवलंबन लो।

14—केवल नाद—रहित वाणी ही सुनो।

 15—जो बाह्य और अंतर दोनों चक्षुओं से अदृश्य है,
केवल उसी का दर्शन करो। तुम्हें शांति प्राप्त हो।

बुधवार, 19 अगस्त 2015

तंत्र--सूत्र--(भाग--2) प्रवचन--32

समर्पण का मार्ग: तंत्र—(प्रवचन—बत्‍तीसवां)

प्रश्‍नसार:
     
1—ये विधियां तंत्र की केंद्रीय विषय—वस्‍तु है
            या योग की?
      2—संभोग को ध्‍यान कैसे बनाएं? क्‍या किसी
            विशेष आसन का अभ्‍यास जरूरी है?
      3—अनाहत नाद कोई ध्‍वनि है या निर्ध्‍वनि?

पहला प्रश्न :

कृपया समझाएं कि विज्ञान भैरव तंत्र की जिन विधियों की चर्चा आपने अब तक की है वे क्‍या तंत्र की वास्‍तविक विषय—वस्‍तु न होकर योग—विज्ञान की विधियां है। और तंत्र की केंद्रीय विषय—वस्‍तु क्‍या है?

साधना--सूत्र--(प्रवचन--16)

पूछो—अपने ही अंतरतम से—(प्रवचन—सोलहवां)

सूत्र:

12—पूछो अपने ही अंतरतम, उस एक से,
जीवन के परम रहस्य को,
जो कि उसने तुम्हारे लिए युगों से छिपा रखा है।

जीवात्मा की वासनाओं को
जीत लेने का बड़ा और कठिन कार्य युगों का है।
इसलिए उसके पुरस्कार को पाने की आशा तब तक मत करो,
जब तक युगों के अनुभव एकत्रित न हो जाएं।
जब इस बारहवें नियम को सीखने का समय आता है,
तब मानव मानवेतर (अतिमानव) अवस्था की डचोढी पर पहुंच जाता है।
जो ज्ञान अब तुम्हें प्राप्त हुआ है
वह इसी कारण तुम्‍हें मिला है कि तुम्‍हारी आत्मा सभी शुद्ध आत्मओं से एक है
और उस परम—तत्‍व से एक हो गयी है।
यह ज्ञान तुम्‍हारे पास उसी सर्वोच्च (परमात्मा) की धरोहर है।

मंगलवार, 18 अगस्त 2015

तंत्र--सूत्र--(भाग--2) प्रवचन--31

शब्‍द से शांति की और—(प्रवचन—इक्कतीसवां)

सूत्र:

45—अ: से अंत होने वाले किसी शब्‍द का उच्‍चार
चुपचाप करो। और तब हकार में अनायस सहजता
को उपलब्‍ध होओ।
46—कानों को दबाकर और गुदा को सिकोड़कर बंद
करो, और ध्‍वनि में प्रवेश करो।
47—अपने नाम की ध्‍वनि में प्रवेश करो, और उस
ध्‍वनि के द्वारा सभी ध्‍वनियों में।

तंत्र कोई दर्शनशास्त्र नहीं है, वरन एक विशान है। लेकिन वह विज्ञान है एक फर्क के साथ। विज्ञान आब्जेक्टिव होता है और तंत्र सब्जेक्टिव, विज्ञान की खोज बाहर है और तंत्र की खोज भीतर। इस फर्क के बावजूद तंत्र एक विज्ञान है, तंत्र दर्शनशास्त्र नहीं है।

मेरा स्‍वर्णिम भारत--(प्रवचन--06)

जीवंत धर्म—(प्रवचन—छट्ठवां)


 प्यारे ओशो!
मनुस्मृति में यह श्लोक है :
धर्म एव हतो हन्ति धर्मो रक्षति रक्षित:।
तस्माद् धर्मो न हन्तव्यो मा नो धर्मो हतो वधीत्।।
मारा हुआ धर्म मार डालता है;
रक्षा किया हुआ धर्म रक्षा करता है।
इसलिए धर्म को न मारना चाहिए,
जिससे मारा हुआ धर्म हमको न मार सके।
सहजानन्द! यह श्लोक प्रीतिकर है। ऐसे तो मनुस्मृति बहुत कुछ कचरे से भरी है, लेकिन खोजो तो राख में भी कभी—कभी कोई अंगारा मिल जाता है। कचरे में भी कभी—कभी कोई हीरा हाथ लग जाता है।

साधना--सूत्र--(प्रवचन--15)

पूछो—पवित्र पुरूषों से—(प्रवचन—पंद्रहवां)

सूत्र:

आंतरिक इंद्रियों को उपयोग में लाने की शक्ति प्राप्त करके,
बाह्य इंद्रियों की वासनाओं को जीतकर,
जीवात्मा की इच्छाओं पर विजय पाकर और ज्ञान प्राप्त करके,
हे शिष्य,
वास्तव में मार्ग में प्रविष्ट होने के लिए तैयार हो जा।
मार्ग मिल गया है
उस पर चलने के लिए अपने को तैयार कर।

 10—पूछो पृथ्वी से, वायु से, जल से—
उन रहस्यों को, जो वे तुम्हारे लिए छिपाए हुए हैं।

 तुम अपनी आंतरिक इंद्रियों के विकास के कारण यह कार्य कर सकोगे।


 11—पूछो पृथ्वी के पवित्र पुरुषों से,
उन रहस्यों को, जो वे तुम्हारे लिए संजोए हुए हैं।

साधना--पथ--(प्रवचन--12)

सत्‍य--अनुभूति में बाधाएं—(प्रवचन—बारहवां)

दिनांक, 7 जून, 1964; सुबह।
मुछाला महावीर, राणकपुर।

प्रश्न : ओशो क्या आप तत्वदर्शन का कोई मूल्य नहीं मानते हैं? क्या सत्य को जानने के लिए सत्य के संबंध में जानना आवश्यक नहीं है?

सत्य को जानने के पूर्व सत्य को नहीं जाना जा सकता है। और सत्य के संबंध में जानना, सत्य को जानना नहीं है। वह सब असत्य है। वह इसलिए असत्य है, क्योंकि स्वानुभव के अभाव में उसे समझा ही नहीं जा सकता है।
वह कहने वाले की ओर से नहीं, सुनने वाले की ओर से असत्य है।
मैं सत्य के संबंध में जो कहूंगा, क्या आप वही समझेंगे?

यह तो संभव नहीं है। क्योंकि वही समझने के लिए आपका वही और वहीं होना जरूरी है जो मैं हूं और जहां मैं हूं। अन्यथा वह आप तक पहुंचते—पहुंचते ही असत्य हो जाता है।

सोमवार, 17 अगस्त 2015

साधना--सूत्र--(प्रवचन--14)

अंतरात्‍मा का सम्‍मान—(प्रवचन—चौहदवां)

सूत्र:

9—अपनी अंतरात्मा का पूर्णरूप से सम्मान करो।

 क्योंकि तुम्हारे हृदय के द्वारा वह प्रकाश प्राप्त होता है,
जो जीवन को आलोकित कर सकता है
और उसे तुम्हारी आंखों के समक्ष स्पष्ट कर सकता है।
समझने में कठिन केवल एक ही वस्तु है—
स्वयं तुम्हारा अपना हृदय।
जब तक व्यक्तित्व के बंधन ढीले नहीं होते,
तब तक आत्मा का गहन रहस्य खुलना आरंभ नहीं होता है।
जब तक तुम उससे अलग एक ओर खड़े नहीं होते,
तब तक वह अपने को तुम पर प्रकट नहीं करेगा।
तभी तुम उसे समझ सकोगे और उसका पथ—प्रदर्शन कर सकोगे,
उससे पहले नहीं। तभी तुम उसकी समस्त शक्तियों का उपयोग कर सकोगे
और उन्हें किसी योग्य सेवा में लगा सकोगे, उससे पहले नहीं।
जब तक तुम्हें स्वयं कुछ निश्चय नहीं हो जाता,
तुम्हारे लिए दूसरों की सहायता करना असंभव है।

साधना--पथ--(प्रवचन--11)

निविषय—चेतना का जागरण—(प्रवचन—ग्‍यारहवां)

दिनांक 6 जून, 1964; संध्‍या।
मुछाला महावीर, राणकपुर।

चिदात्मन्!

मैं आपको देख कर कितना आनंदित हूं! सत्य के लिए आपकी जिज्ञासा और प्यास कितनी गहरी है। उसे मैं आपकी आंखों में देख रहा हूं उसे मैं आपकी श्वास—श्वास में अनुभव कर रहा हूं। और सत्य के लिए आंदोलिन आपके हृदय मेरे हृदय को भी आंदोलिन कर रहे हैं। और सत्य के लिए आपकी प्यास मुझे भी छू रही है। यह कितना आनंदपूर्ण है, और यह सब कितना रसमय और सुंदर है!
सत्य के लिए अभीप्सा से सुंदर, मधुर और प्रिय इस धरा पर कुछ भी नहीं है।
आनंद के इस अभूतपूर्व क्षण में मैं क्या आपसे कहूं! आपकी प्यास और प्रतीक्षा के इस क्षण में मैं क्या आपसे कहूं!

तंत्र--सूत्र--(भाग--2) प्रवचन--30

संभोग, स्‍वीकार और समर्पण—(प्रवचन—तीसवां)

प्रश्‍न—सार:

1—अगर तंत्र मध्‍य में रहने को कहता है तो भोग
और दमन के फर्कको कैसे समझा जाए?

2—क्‍या गुरु के प्रति खुलेहोने और कामवासना
के प्रति खुले होने के बीच कोई संबंध है?

पहला प्रश्न:

पिछली रात आपने सभी तंत्र—साधना के आधार के रूप मैं सर्व—स्वीकार की चर्चा की। जहां तक मुझे स्‍मरण है, किसी दूसरे दिन आपने कहा था कि तंत्र का विज्ञान सब कुछ के मध्‍य में होना सिखाता है, जीवन में अतियों से बचना सिखाता है। इस संदर्भ में कृपया समझाएं कि जीवन में कामवासना के भोग और दमन के फर्क को कैसे समझा जाए।

रविवार, 16 अगस्त 2015

साधना--सूत्र--(प्रवचन--13)

जीवन का सम्‍मान—(प्रवचन—तैरहवां)

सूत्र:

7—समग्र जीवन का सम्‍मान करो, जो तुम्‍हें चारों और से घेरे हुए है।

अपने आसपास के निरंतर बदलने वाले
और चलायमान जीवन पर ध्‍यान दो,
क्‍योंकि वह मानवों के ह्रदय का ही बना है।
और ज्‍यों–ज्‍यों तुम उसकी बनावट और उसकी आशय समझोगे,
त्‍यों—त्‍यों क्रमश: तुम जीवन का विशालतर शब्‍द भी
पढ़ और समझ सकोगे।

8—समझ पूर्वक मानव ह्रदय में झांकना सीखों।

मनुष्‍य के ह्रदयों का अध्‍ययन करो,
ताकि तुम जान सको कि वह जगत कैसा है,
जिसमें तुम रहते हो, और
जिसके तुम एक अंश बन जाना चाहते हो।
बुद्धि निष्‍पक्ष होती है,
न कोई तुम्‍हारा शत्रु है और न कोई मित्र।