कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 11 सितंबर 2015

मेरा स्‍वर्णिम भारत--(प्रवचन--18)

संन्‍यास : बोध की अवस्‍था—(प्रवचन—अट्ठहरवां)

प्‍यारे ओशो,

यह श्‍लोक भी मंडकोपनिषद् में है:

वेदान्‍त विज्ञानसुनिश्‍चितार्था:सन्‍यास योगाद् यतय:शुद्ध—सत्‍वा:।
ते ब्रह्मलोकेषु परन्‍तकाले परामृता: परिमुच्‍यन्‍ति सर्वे।।
     
अर्थात्‍ वेदांत और विज्ञान (प्रकृति का ज्ञान) इनके द्वारा जिन्‍होंने अच्‍छी तरह अर्थ का निश्‍चय कर लिया है और साथ ही संन्‍यास और योग के द्वारा जो शुद्ध स्‍वत्‍व वाले हो गये है, वे प्रयत्‍नवान ब्रह्मपरायण लोग मरने पर ब्रह्मलोक में पहुंचकर मुक्‍त हो जाते है।
      प्‍यारे ओशो! हमें इस सूत्र को समझाने की अनुकंपा करें।

सहजानंद! यह सूत्र तो मूल्यवान है, लेकिन इसकी जो व्याख्याएं की गयी हैं अब तक, बड़ी मूल्यहीन हैं। तुमने भी हिन्दी में इसका जो अर्थ किया है, वह उन्हीं व्याख्याओं पर आधारित है जो गलत हैं।

तंत्र--सूत्र--(भाग--3) प्रवचन--41

तंत्र : शुभाशुभ के पार, द्वैत के पार—(प्रवचन—इक्‍तालीसवां)

सूत्र:
64—छींक के आरंभ में, भय में, चिंता में, खाई—खड्ढ
के कगार पर, युद्ध से भागने पर, अत्‍यंत कुतूहल में,
भूख के आरंभ में और भूख के अंत में, सत्‍त बोध रखो।
65—अन्‍य देशनाओं के लिए जो शुद्धता है वह हमारे
लिए अशुद्धता ही है। वस्‍तुत: किसी को भी शुद्ध या
अशुद्ध की तरह मत जानो।

जीवन एक विरोधाभास है। निकट आने के लिए तुम्हें दूर की यात्रा पर जाना पड़ता है, और जो पाया ही हुआ है उसे फिर पाना पड़ता है।

बुधवार, 9 सितंबर 2015

प्रभु की पगड़ंडियां--(प्रवचन--07)

प्रभु—मंदिर का चौथा द्वार: उपेक्षा—(प्रवचन—सातवां)

दिनांक 3 दिसम्‍बर, 1968; रात्री
ध्‍यान—शिविर नारगोल।
प्रभु के मंदिर के चौथे द्वार पर हम खड़े हो गए हैं। उस द्वार पर लिखा है उपेक्षा, इनडिफरेंस। करुणा, मैत्री और मुदिता के बाद जो द्वार पार करना होता है साधक को, वह द्वार है उपेक्षा। और बड़ी कठिनाई होगी यह समझने में कि करुणा, मैत्री और मुदिता सीख लेने के बाद उपेक्षा का, इनडिफरेंस का क्या अर्थ हो सकता है?
परमात्मा की दिशा में जो गतिमान होना चाहते हैं, उन्हें निश्चित ही परमात्मा से विरोधी, जो कुछ है उसके प्रति उपेक्षा का भाव ग्रहण करना होता है। सत्य की दिशा में जो जाना चाहते हैं उन्हें जो असत्य है उसके प्रति उपेक्षा का भाव ग्रहण करना होता है। सार की जो खोज में लगे हैं, असार के प्रति उन्हें उपेक्षा दिखानी पड़ती है।

मेरा स्‍वर्णिम भारत--(प्रवचन-17)

तप, ब्रह्मचर्य और सम्‍यक् ज्ञान—(प्रवचन—सतहरवां)

      प्यारे ओशो!
सत्येन लभ्यस्तपसा ह्मेष आत्मा
सम्यग्ज्ञानेन ब्रह्मचर्येण नित्यम्।
अन्त: शरीरे ज्योतिर्मयो हि शुभ्रो।
यं पश्यंति यतय: क्षीणदोषा।
यह आत्‍मा सत्य, तप, सम्यक् ज्ञान, और ब्रह्मचर्य से ही प्राप्त किया जा सकता है। जिसे दोषहीन यति देखते हैं, वह सुध आत्मा इस शरीर के अंदर वर्तमान है।
प्यारे ओशो! मुण्डकोपनिषद् के इस सूत्र को
हमारे लिए बोधगम्य बनाने की कृपा करें।
शरणानद! यह सूत्र तो सरल है, पर हजारों वर्षों की व्याख्याओं ने इसे बहुत जटिल कर दिया है। नासमझ सुलझाने चलते हैं, तो और उलझा देते हैं! नीम—हकीम से सावधान रहना जरूरी है। बीमारी इतनी खतरनाक नहीं जितना नीम—हकीम खतरनाक सिद्ध हो सकता है। बीमारी का तो इलाज है, लेकिन नीम—हकीम के चक्कर में पड़ जाओ, तो इलाज नहीं है। और नीम—हकीमों से दुनिया भरी हुई है।

मंगलवार, 8 सितंबर 2015

प्रभु की पगड़ंडियां--(प्रवचन--06)

प्रभु—मंदिर का तीसरा द्वार: मुदिता—(प्रवचन—छठवां)

दिनांक 3 दिसम्‍बर; 1968, सुबह
ध्‍यान—शिविर—नारगोल।
मेरे प्रिय आत्मन्!
प्रभु के मंदिर पर तीसरे द्वार पर आज बात करनी है। वह तीसरा द्वार है— उन दो द्वारों को; करुणा को, मैत्री को जिन्होंने समझा, वे इस तीसरे द्वार को भी सहज ही समझ लेंगे। तीसरा द्वार है मुदिता। मुदिता का अर्थ है. प्रफुल्लता, आनंदभाव, अहोभाव, चियरफुलनेस। आषाढ़ में बादल घिरते हैं। उनमें भरा हुआ जल करुणा है। फिर वह जल बरस पड़ता है प्यासी पृथ्वी पर। वह बरसा हुआ जल मैत्री है। और फिर उस बरसे हुए जल से जो तृप्ति हो जाती है पृथ्वी के प्राणों में, और सारी पृथ्वी हरियाली से भर जाती है, खुशी से और आनंद से और नाच उठती है।
वह हरियाली, वह प्रफुल्लता, वह खिल गए फूल, वह पहाड़—पहाड़, गांव—गांव, पृथ्वी का कोना— कोना जिस खुशी को जाहिर करने लगता है, वह मुदिता है, वह प्रफुल्लता है, वह चियरफुलनेस है।

सोमवार, 7 सितंबर 2015

प्रभु की पगडंडियां--(प्रवचन--05)

हिंसा, अहंकार; प्रेम और ध्‍यान—(प्रवचन—पांचवां)

दिनांक 2 दिसम्‍बर; 1968, रात्री
ध्‍यान—शिविर, नारगोल।

मेरे प्रिय आत्मन्!
बहुत से प्रश्न पूछे गए हैं।

 एक मित्र ने पूछा है कि हम उन लोगों के प्रति तो प्रेमपूर्ण हो सकते हैं जो हमारे प्रति प्रेमपूर्ण हो लेकिन उन लोगों के प्रति प्रेमपूर्ण कैसे हो सकते हैं जो हमारे प्रति प्रेमपूर्ण नहीं है? बल्कि हमें हर तरह की चोट पहुंचाने की भी कोशिश करते हैं?

नहीं, हम चूंकि प्रेमपूर्ण नहीं हैं, इसलिए हमें यह देखना पड़ता है कि कौन हमें प्रेम करता है और कौन हमें चोट पहुंचाता है। हम प्रेमपूर्ण हों तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन हमें प्रेम करता है और कौन हमें चोट पहुंचाता है। हमारा प्रेमपूर्ण होना हमारा स्वभाव हो तो इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है कि कौन हमारे साथ क्या करता है!

मेरा स्‍वर्णिम भारत--(प्रवचन--16)

रसरूप भगवत्‍ता—(प्रवचन—सोहलवां)

प्यारे ओशो!

आपने उस दिन कहा कि 'रसो वै सः' —कि वह रस—रूप है।
परमात्मा की यह परिभाषा मुझे सब से बढ़कर भाती है।
तैत्तिरीय उपनिषद् का वह पूरा श्लोक इस प्रकार है :
रसों वै सः।
रसं ह्येवायं लथ्यानन्दी भवति। को ह्येवान्यात् व्य प्राण्यात्।
यदव आकाश आनन्दो न स्यात्। एव ह्येवानन्दयाति।

भगवान रस—रूप है। उसी रस को पाकर प्राणी—मात्र आनंद का अनुभव करता है। यदि वह आकाश की भांति सर्व—व्यापक आनंदमय तत्त्व न होता, तो कोन जीवित रहता और कोन प्राणों की चेष्टा करता?
वास्तव में वही तत्त्व सबके आनंद का मूलस्रोत है।
प्यारे ओशो! हमें इसका पूरा आशय समझाने की अनुकम्पा करें।

रविवार, 6 सितंबर 2015

तंत्र--सूत्र--(भाग--3)--प्रवचन--40

ज्ञान क्रमिक नहीं, आकस्‍मिक घटता है—(प्रवचन—चालीसवां)

प्रश्‍नसार:

1—अगर प्रामाणिक अनुभव आकस्‍मिक ही घटता है
तो फिर यह क्रमिक विकास और दृष्‍टि की
स्‍वच्‍छता क्‍या है, जो हमे अनुभव होती है।
2—जब कोई व्‍यक्‍ति साक्षी चैतन्‍य में स्‍थित हो जाता है,
तो ध्रुवीय विपरीतताओं का क्‍या होता है?
      3—विचार शून्‍य बोध में बुद्ध—मन कब उदघटित होता है?
      4—आपके ध्‍यानों में तीव्र रेचन न होने के क्‍या कारण है?

प्रभु की पगड़ंडियां--(प्रवचन--04)

प्रभु—मंदिरका दूसरा द्वार: मैत्री—(प्रवचन—चौथा)

दिनांक 2 दिसम्‍बर, 1968;
ध्‍यान—शिविर, नारगोल।
मेरे प्रिय आत्मन्!
प्रभु के मंदिर के दूसरे द्वार पर आज बात करनी है। वह दूसरा द्वार है मैत्री, फ्रेंडलीनेस। करुणा है पहला द्वार, मैत्री है दूसरा द्वार। करुणा है वर्षा के दिनों में आकाश में छाए हुए बादलों की भांति जो पानी से भरे हैं। मैत्री है उस पानी की भांति जो जमीन पर बरस आता है। आकाश में बादल छाते हैं पानी से भरे हुए, लेकिन पृथ्वी की प्यास उनसे नहीं बुझती है। जब तक कि पानी आकाश से पृथ्वी तक उतर न आए तब तक उसकी प्यास नहीं बुझती है। करुणा है हृदय में भरा हुआ बादल। जब तक वह मैत्री बन कर जगत तक पहुंच न जाए, फैल न जाए तब तक पूरे अर्थों में सार्थक नहीं होती।
करुणा है आत्मा, मैत्री है अभिव्यक्ति। करुणा है आत्मा, मैत्री है शरीर। करुणा है निराकार, मैत्री है साकार। करुणा अप्रकट है, जब तक वह मैत्री न बन जाए तब तक प्रकट नहीं होती। करुणा है ऐसा गीत जो कवि के मन में गूंजा हो और मैत्री है ऐसा गीत जो उसके ओंठों से प्रकट हो गया हो और गा दिया गया हो और सब तक पहुंच गया हो।

शनिवार, 5 सितंबर 2015

मेरा स्‍वर्णिम भारत--(प्रवचन--15)

दुःख से जागो—(प्रवचन—पंद्रहवां)


 प्यारे ओशो!
श्रीमद्भागवत में यह श्लोक है :

यश्च मूढतमो लोके यश्च बुद्धे: परं गत:।
तावुभौ सुखमेघेते क्लिश्यत्यन्तरितो जन:।।
संसार में जो अत्यंत मूढ़ है और जो परमज्ञानी है,
वे दोनों सुख में रहते हैं। परंतु जो दोनों की बीच की स्थिति में है,
वह क्लेश को प्राप्त होता है। क्या ऐसा ही है,
प्यारे ओशो?
आनंद मैत्रेय! निश्चय ही ऐसा ही है। मूढ़ का अर्थ है—सोया हुआ, जिसे होश नहीं। जी रहा है, लेकिन पता नहीं क्यों! चलता भी है, उठता भी है, बैठता भी है—यंत्रवत्! जिंदगी कैसे गुजर जाती है, जन्म कब मौत में बदल जाता है,

तंत्र--सूत्र--(भाग--3)--प्रवचन--39

यहीं मन बुद्ध है--(प्रवचन—उन्‍नतालीसवां)

सूत्र:

61—जैसे जल से लहरें उठतीं है और अग्‍नि से लपटें,
      वैसेही सर्वव्‍यापक हम से लहराता है।
62—जहां कहीं तुम्‍हारा मन भटकता है, भीतर या बाहर,
      उसी स्‍थान पर, यह।
63—जब किसी इंद्रिय—विशेष के द्वारा स्‍पष्‍ट बोध हो,
      उसी बोध में स्‍थित होओ।

श्री अरविंद ने कहीं कहा है कि पूरा जीवन योग है। और यह बात सही है। हर चीज ध्यान बन सकती है। और जब तक हर चीज ध्यान न बने, समझना कि तुम्हें ध्यान नहीं घटित हुआ है। ध्यान खंड—खंड में नहीं होता है।

प्रभु की पगडंडियां--(प्रवचन--03)

मौन, उपेक्षा, करूणा और ध्‍यान—(प्रवचन—तीसरा)

दिनांक 1 दिसम्‍बर, 1968, रात्री।
ध्‍यान-शिविर, नारगोल।

बहुत से प्रश्न पूछे गए हैं।

 एक मित्र ने पूछा है कि ओशो मौन का प्रयोग करते हैं तो आस— पास के वातावरण के प्रति एक तरह की उपेक्षा का भाव आ जाता है— और सुबह मैने कहा है कि करुणा का प्रयोग करना है— तो उन्हें ऐसा प्रतीत हुआ कि मौन और करुणा दोनों प्रयोग एक साथ कैसे किए जा सकते हैं?

निरंतर बात करने की आदत से ऐसा लगता है कि जब हम मौन हो रहे हैं तो हम उन लोगों के प्रति कठोर हो रहे हैं जिनसे हम बात करते थे, लेकिन शायद ही आपको स्मरण आया होगा कि आपने अपने को छोड़ कर और कभी किसी से बात नहीं की है। जब आप दूसरे से बात करते हैं तो दूसरा सिर्फ बहाना है। जो बात आपको करनी है वही आप करते हैं और अगर आपको अकेले में छोड़ दिया जाए जहां कोई भी न हो तो आप दीवालों से वही बात शुरू कर देंगे।
दूसरे लोग खूंटियों की तरह हैं जिन पर हम अपनी बातें टांग देते हैं। वे केवल बहाने हैं, उनसे कोई प्रयोजन नहीं है।

नाम सुमिरमन बावरे--प्रवचन--04

धर्म एक क्रांतिकारी उद्घोष है—(प्रवचन—चौथा)

दिनांक 4 अगस्त 1978,
श्री रजनीश आश्रम, पूना।
प्रश्‍नसार:

1—आपका जादू मुझ पर छाया रहता है। रोता हूं, गाता हूं, नाचता हूं, मौन रहता हूं।
2—मैं दुनिया के दुख देखकर बहुत रोता हूं। क्या ये दुख रोके नहीं जा सकते?
3—आप कहते हैं कि प्रेम परमात्मा है लेकिन मैं तो प्रेम में ऐसा जला बैठा हूं कि मुझे प्रेम शब्द से ही चिढ़ हो गई है।
4—मैं बहुत—से प्रश्न पूछना चाहता हूं लेकिन सभी प्रश्न व्यर्थ मालूम होते हैं। आप जो अमृत पिला रहे हैं उसे पीने से मैं बहुत डरता हूं? क्या कारण होगा?

शुक्रवार, 4 सितंबर 2015

प्रभु की पगड़ंडियां--(प्रवचन--02)

प्रभु—मंदिर का पहला द्वार: करूणा—(प्रवचन—दूसरा)

दिनांक 1 दिसम्‍बर, 1968; सुबह
ध्‍यान—शिविर, नारगोल।
प्रभु के मंदिर की सीढ़ियों की बात कल मैंने आपसे कही। जैसे सीढ़ियां हैं उस मंदिर की, वैसे द्वार भी हैं।
पहले द्वार पर आज चर्चा करेंगे। मैं जो कहूं उसे सुनने के साथ—साथ अनुभव भी कर सकें तो ही वह स्पष्ट हो सकेगा। और बाद में अनुभव करना जरूरी नहीं है। मैं जब बोल रहा हूं तब भी अनुभव किया जा सकता है। मेरे बोलने के साथ ही जिस संबंध में मैं कुछ कहूंगा वह आपका अनुभव भी बनाया जा सकता है।

प्रभु के मंदिर का पहला द्वार है करुणा, कंपेशन। लेकिन मनुष्य का करुणा से कोई भी संबंध नहीं रहा है। और वे लोग जिनका करुणा से कोई भी संबंध नहीं परमात्मा की खोज में चाहे हिमालय पर जाते हों, चाहे और दूर गुफाओं में खो जाते हों, प्रभु से उनका कोई संबंध कभी स्थापित नहीं हो सकेगा। उस तक पहुंचने के लिए तो करुणा की गहराइयों में उतरना जरूरी है।

मेरा स्‍वर्णिम भारत--(प्रवचन--14)

ध्‍यान विधि है—(प्रवचन—चौहदवां)

प्‍यारे ओशो,

क्‍या आप इस सूत्र पर कुछ कहना पसंद करेंगे?

नास्‍ति कामसमो व्‍याधि: नास्‍ति मोहसमो रिपु:।
नास्‍ति क्रोधसमो वह्रि: नास्‍ति ज्ञानात् परं सुखम।।

काम के समान कोई व्‍याधि नहीं है, मोह के समानकोई शत्रु नहीं है,
क्रोध के तुल्‍य कोई अग्‍नि नहीं है, और ज्ञान से उत्‍कृष्‍ट कोई सुख नहीं है।

चैतन्य कीर्ति! यह उन थोड़े—से सूत्रों में से एक है जिनकी सदा ही गलत व्याख्या होती रही है। अमृत भी जहर हो जाता है गलत हाथों में। सही हाथों में जहर भी औषधि हो जाता है।

तंत्र--सूत्र--(भाग-3)--प्रवचन--38

जीवन एक मनोनाट्य है—(प्रवचन—अडतीसवां)

प्रश्‍नसार:
1—आधुनिक मन अतीत अनुभवों की धूल से कैसे तादात्‍म्‍य कर लेता है?
2—जीवन को साइकोड्रामा की तरह देखने पर व्‍यक्‍ति अकेलापन अनुभव
करता है। तब फिर जीवन के प्रति सम्‍यक दृष्‍टि क्‍या है?
      3—मौन और लीला—भाव में साथ—साथ कैसे विकास करें?
      4—आप कहते है स्‍वीकार रूपांतरण करता है, लेकिन तब वासनाओं
            के स्‍वीकार में मैं पशुवत क्‍यों अनुभव करता हूं?

पहला प्रश्न :

आधुनिक समय में मूलभूत मन किस प्रकार अतीत के ज्ञान और अनुभवों से तादात्‍मय कर लेता है?
मन शुद्ध है और उसमें कोई अशुद्धि नहीं प्रवेश कर सकती। यह असंभव है। मन बुद्ध— भाव है, मन परम है। लेकिन जब मैं मन कहता हूं तो उसका मतलब तुम्हारे मन से नहीं है, मेरा मतलब उस मन से है जिसमें मैं—तू नहीं है। तुम अशुद्धि हो।

गुरुवार, 3 सितंबर 2015

प्रभु की पगडंडियां--(प्रवचन--01)

प्रभु की पगडंडियां

ओशो
(साधना—शिविर, नारगोल में हुए 7 अमृत प्रवचनों, प्रश्‍नोत्‍तरो एवं ध्‍यान—सूत्रों का अपूर्व संकलन।)

वर्तमान में जीएं: मौन, नासाग्र—दृष्‍टि—(प्रवचन—पहला)
दिनांक 31 नवग्‍बर, 1968; रात्री
ध्‍यान—शिविर, नारगोल।

प्रिय!
इस निर्जन सागर—तट पर आपको, आपको बुलाया और आप आ गए हैं। शायद आपको ठीक खयाल भी न हो कि किसलिए बुलाया गया है। यदि आपने सोचा हो कि मैं यहां कुछ बोलूंगा और आप सुनेंगे, तो आपने ठीक नहीं सोचा। बोलने के लिए तो मैं गांव—गांव में खुद ही आ जाता हूं और आप मुझे सुन लेते हैं। यहां सिर्फ सुनने के लिए आने की कोई जरूरत नहीं है। यहां कुछ करने का खयाल हो तो ही आने की सार्थकता है। मेरी तरफ से मैंने कुछ करने को ही आपको यहां बुलाया। क्या करने को बुलाया?
इन तीन दिनों में, आने वाले तीन दिनों में उस करने की दिशा में ही कुछ बातें मैं आपसे कहूंगा, इस आशा में कि आप केवल उन्हें सुनेंगे नहीं, बल्कि इन तीन दिनों में कम से कम उनका प्रयोग करेंगे।

मंगलवार, 1 सितंबर 2015

अतंर्यात्रा--(ध्‍यान शिविर)--(प्रवचन--08)

‘मैं’ से मुक्‍ति—(प्रवचन—आंठवां)

दिनांक 5 फरवरी, 1968; दोपहर
ध्‍यान शिविर, आजोल।

मेरे प्रिय आत्मन्!
आज शिविर की अंतिम बैठक है और विदा की इस बैठक में कुछ अंतिम सूत्रों पर मुझे आपसे बात करनी है।
मनुष्य के मस्तिष्क में, मनुष्य की बुद्धि में तीव्र तनाव है और यह तनाव विक्षिप्तता के करीब पहुंच गया है। इस तनाव को शिथिल कर लेना है। और ठीक इसके साथ ही मनुष्य के हृदय में बड़ी शिथिलता है, मनुष्य के हृदय के तार बहुत ढीले छूट गए हैं, उन्हें वापस कस लेना है। यह हृदय के तार कैसे कसे जाएंगे, इस संबंध में थोड़े से सूत्र मैंने सुबह कहे। और अंतिम सूत्र की बात अभी करनी है।
मनुष्य के हृदय के तार ही मनुष्य की जीवन—वीणा के सबसे बड़े संगीत के स्रोत हैं। और जिस समाज के पास हृदय खो जाता है और जिस मनुष्य के पास और जिस सदी के पास हृदय क्षीण हो जाता है, उस सदी और उस युग के पास जो भी श्रेष्ठ है, जो भी सुंदर है, जो भी सत्य है, वह सब भी विलीन हो जाता है। और हम चाहते हों कि सत्य, सुंदर और शिव जीवन में प्रविष्ट हो, तो बिना हृदय के तारों को वापस संयोजित किए कोई और रास्ता नहीं है।

मेरा स्‍वर्णिम भारत--(प्रवचन--13)

वर्तमान क्षण की धन्‍यता—(प्रवचन—तैहरवां)  

प्यारे ओशो!

भविष्यं नानुसन्धत्ते नातीत चिन्तयत्यसौ।
वर्तमान निमेष तु हसन्नेवानुनर्तते।।

'भविष्य का अनुसंधान नहीं, न अतीत की चिन्ता।
हंसते हुए वर्तमान में जीना।’ लगता है,

योगवासिष्ठ का यह श्लोक आपकी देशना का संस्कृत अनुवाद है। इसे हमें फिर एक बार समझाने की कृपा करें।
सहजानंद! मन या तो अतीत होता है—या भविष्य। वर्तमान में मन की कोई सत्ता नहीं। और मन ही संसार है? इसलिये वर्तमान में संसार की भी कोई सत्ता नहीं। और मन ही समय है; इसलिये वर्तमान में समय की भी कोई सत्ता नहीं।

सोमवार, 31 अगस्त 2015

अंतयार्त्रा--(ध्‍यान शिविर)--प्रवचन--07

ह्रदय—वीणा के सूत्र—(प्रवचन—सातवां)

दिनांक 5 फरवरी, 1968; सुबह।
ध्‍यान शिविर आजोल।
विचार का, थिंकिग का केंद्र मस्तिष्क है; और भाव का, फीलिंग का केंद्र हृदय है; और संकल्प का, विलिंग का केंद्र नाभि है। विचार, चिंतन, मनन मस्तिष्क से होता है। भावना, अनुभव, प्रेम, घृणा और क्रोध हृदय से होते हैं। संकल्प नाभि से होते हैं। विचार के केंद्र के संबंध में कल थोड़ी सी बातें हमने कीं।
पहले दिन मैंने आपको कहा था कि विचार के तंतु बहुत कसे हुए हैं, उन्हें शिथिल करना है। विचार पर अत्यधिक तनाव और बल है। मस्तिष्क अत्यंत तीव्रता से खिंचा हुआ है। विचार की वीणा के तार इतने खिंचे हुए हैं कि उनसे संगीत पैदा नहीं होता, तार ही टूट जाते हैं, मनुष्य विक्षिप्त हो जाता है और मनुष्य विक्षिप्त हो गया है। यह विचार की वीणा के तार थोड़े शिथिल करने अत्यंत जरूरी हो गए हैं, ताकि वे सम—स्थिति में आ सकें और संगीत उत्पन्न हो सके।