कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2016

दस हजार बुद्धों के लिए एक सौ गाथाएं—(अध्‍याय--49)

अध्‍याय—(उन्‍नचासवां)

दोपहर को भोजन के बाद ओशो. अपने कमरे में आराम कर रहे हैं और मैं बरामदे में बैठी दे रही हूं। तीन मुस्लिम बुजुर्ग आते हैं और कहते हैं, हमें पीर बाबा से मिलना है।’ मैं उन्हें बताती हूं वह अभी आराम कर रहे हैं, आप वापस 3 बजे आ सकते हैं।’
वे लोग ओशो के बारे में जानने के उत्सुक हैं। बातचीत की शुरुआत करने के लिए उनमें से एक बुजुर्ग पूछता है कि क्या मैं ओशो की बेटी हूं।’

दस हजार बुद्धों के लिए एक सौ गाथाएं—(अध्‍याय--48)

अध्‍याय—(अड़तालीसवां)

मिट्टी के तेल से जलने वाले इस स्टोव को जलाना वाकई मुश्किल काम है। यह बड़ी तकलीफ दे रहा है। इसके निप्पल को मुझे बार—बार एक पिन से साफ करना पड़ता है, और फिर कुछ देर पंप करते रहने के बाद यह भभककर जल उठता है।
पहले मैं चाय तैयार करती हूं और फिर टोस्ट बनाने के लिए ढ़क्‍कन को सीधा ही स्टोव पर रख देती हूं। ओशो रसोई के एक कोने में रखी छोटी सी मेज पर रखा—नाश्ता कर रहे हैं। मैं मिट्टी के तेल की गंध को बाहर करने के लिए रसोई का दरवाजा खुला रखती हूं।

दस हजार बुद्धों के लिए एक सौ गाथाएं—(अध्‍याय--47)

अध्‍याय—(सैतालीसवां)

सुबह 8 बजे, ओशो चाय और टोस्ट का नाश्ता कर रहे हैं। शीलू ऐलयुमिन्यम के ढ्ढकन पर टोस्ट सेंकने में मेरी मदद कर रही है। शीलू बहुत ही शांत प्रकृति की है, और मुश्किल से ही कभी बोलती है।

दस हजार बुद्धों के लिए एक सौ गाथाएं—(अध्‍याय--46)

अध्‍याय—(छियालीसवां)

लोग एक खास तरह की पोशाक पहनते हैं, जो ओशो को बहुत अच्छी लगती है। वे हमें स्टूडियो में जाकर कश्मीरी पोशाक में अपनी फोटो खिंचवाने को कहते हैं। हम उनके इस सुझाव से उत्साहित होकर फोटो खिंचवाने चले जाते हैं।

भावना के भोज पत्र--(05)

 मां आनंदमयी से एक भेंट वार्ता:

‘‘अरे! विकल इनसे मिलकर तो मेरे सारे प्रश्न ही हल होने वाले थे। इसका संकेत पहले ही मुझे मिल ही चुका था।’’ और मा ने फिर खुद के हृदय की 'उस' आतुर अवस्था की और मुझे पुन: मोड़ दिया।’’जप, तपस्या, व्रत, ध्यान, भक्ति आदि सब जैसा भी मैं जानती थी वह सब मैंने किया। परन्तु बेचैनी बढ़ती गई। कोई लाभ नहीं मिला। विवाह के बाद मुझे मेरी मनःस्थिति से बड़ी ही घबराहट होने लगी। मुझे ऐसा लगता रहता कि अगर इसी मनःस्थिति में और रही तो मैं धार्मिक कभी नहीं बन सकती। मैं तो आज तक पूर्ण आसक्त रही हूं।

गुरुवार, 11 फ़रवरी 2016

सुन भई साधो--(प्रवचन--20)

उपलब्धि के अंतिम चरण—(प्रवचन—बीसवां)
दिनांक: 20 मार्च, 1974; श्री रजनीश आश्रम, पूना
सूत्र:

पारब्रह्म के तेज का, कैसा है उनमान।
कहिवे को सोभा नहीं, देखा ही परमान।।

एक कहौं तो है नहीं, दोय कहौं तो गारि।
है जैसा तैसा रहे, कहै कबीर विचारि।।

ज्यों तिल माहीं तेल है, चकमक माहीं आग।
तेरा साईं तुज्झ में, जागि सकै तो जाग।।

कस्तूरी कुंडल बसै, मृग ढूढ़ै वन माहिं।
ऐसे घट घट राम हैं, दुनिया देखै नाहिं।।

अछै पुरुष इक पेड़ है, निरंजन वाकी डार।
तिरदेवा साखा भए, पात भया संसार।।

गगन गरजि बरसै अमी, बादल गहिर गंभीर।
चहुं दिसि दमकै दामिनी, भीजै दास कबीर।।

भावना के भौज पत्र--04

''भावना के भोजपत्रों पर जन्‍म—जन्‍मान्‍तर के आनंद अक्षर’’  


 मां आनंदमयी से एक भेंट वार्ता:
शरीर प्रवासी बना बस में हिचकोले भरता अपने गंतव्य पर पहुंचने को आतुर था। चांदा (चंद्रपुर) प्रवास मेरे लिए कोई नया नहीं था। किंतु जाने क्यों आज सब कुछ नया—नया लग रहा था। पिछले तीस वर्षों से जिस शहर के इतने करीब रहा हू वही आज मेरे लिए परीलोक का रहस्य बतलाता सा प्रतीत हो रहा था। जुलाई की आस भरी यात्रा थी, परंतु भीतर इतनी आनंदामृत की फुहारें झर रहीं थी कि वह आस भी रोमाचित सी करती प्रतीत हो रही थी। चांदा पहुंचते—पहुंचते एकाएक सारा आसमान कालिमा की छतरीनुमा सा बन गया था।

बुधवार, 10 फ़रवरी 2016

भावना के भोज पत्र--(03)

मां आनंदमयी एक परिचय—

अनाभिव्यक्त संबंधों को अभिव्यक्त करने के लिए लेखनी को कितनी—कितनी अग्नि परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है यह आज अनुभूत हो रहा है मुझे। मां आनंदमयी से जाने कितनी बार मैं मिला हूं। जाने कितने जन्मों में मिले और बिछुड़े हैं हम। सुशीला (मां की छोटी पुत्री) के विवाह मैं आचार्य रजनीश आनेवाले हैं ऐसा सुन रखा था। मुझे सुशीला ने अपनी सहेली कला के पड़ोसी मित्र के रूप में कौतूहलवश 'आमंत्रित कर रखा था। मां से मेरा परिचय सुशीला ने कराया...''मां सा. ये अपनी कला कपूर के पड़ोसी प्रोफेसर विकल गौतम हैं।’‘

सुन भई साधो--(प्रवचन--19)

प्रार्थना है उत्सव—(प्रवचन—उन्‍नीसवां)

दिनांक: 19 मार्च, 1974; श्री रजनीश आश्रम, पूना

सूत्र:

सुख में सुमिरन ना किया, दुख में कीया याद।
कह कबीर ता दास की, कौन सुने फरियाद।।

सुमिरन सुरत लगाइके, मुख ते कछू न बोल।
बाहर के पट देइकै, अंतर के पट खोल।।

माला कर कर में फिरै, जीभ फिरै मुख माहिं।
मनुआं तो दहुदिसि फिरै, यह तो सुमिरन नाहिं।।

जाप मरै अजपा मरै, अनहद भी मरि जाय।
सुरत समान सब्द में, ताहि काल नहिं खाय।।

तूं तूं करता तूं भया, मुझ में रही न हूं।
वारी तेरे नाम पर, जित देखूं तित तूं।।

दस हजार बुद्धो की एक सौ गथाएं--(अध्‍याय--45)

अध्‍याय—(पैत्‍तालीसवां)

 श्रीनगर में एक सप्ताह रुकने के बाद पहलगाम चलना निश्चित होता है। पहलगाम चारों ओर पर्वतों से घिरी, कश्मीर की सर्वाधिक सुंदर घाटी है। मैं कुछ मित्रों के साथ, पहाड़ी रास्ते से घोड़े पर बैठकर पहलगाम जाने का निश्चय करती हूं।
ओशो कार से वहां पहुंचेगे। घोड़े से वहां की बड़ी कठिन यात्रा है, (कसकर जब किसी को घुडसवारी न आती हो। किसी तरह, थककर चूर हम पहलगाम पहुंचते हैं। कुछ मित्र, जो पहले से ही वहाँ पहुंच गए हैं वे हमारा इंतजार कर रहे हैं। ओशो भी पहुंच चुके हैं।

दस हजार बुद्धो की एक सौ गथाएं--(अध्‍याय--44)

अध्‍याय—(चव्‍वालीसवां)

आज लक्ष्मी ने डल झील में नौका—विहार के लिए इंतजाम किया है। ओशो, क्रांति, शीलू और मैं झील पर पहुंचते हैं। वहां पर लक्ष्मी हमारा इंतजार कर रही है। एक शिकार! लंबी—सी मोटी रस्सी के साथ एक मोटरबोट से बांधा गया है। लक्ष्मी, शीलू और मैं मोटरबोट में बैठ जाते हैं और ओशो क्रांति के साथ शिकारे में बैठते हैं।

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2016

सुन भई साधो--(प्रवचन--18)

शिष्यत्व महान क्रांति है—(प्रवचन—अट्ठारहवां)
दिनांक: 18 मार्च, 1974; श्री रजनीश आश्रम, पूना
सूत्र:
गूंगा हूवा बावला, बहरा हूवा कान।
पाऊं थैं पंगुल भया, सतगुरु मारया बान।।

माया दीपक नर पतंग, भ्रमि भ्रमि इवैं परंत।
कहैं कबीर गुरु ग्यान थैं, एक आध उबरंत।।

पासा पकड़ा प्रेम का, सारी किया सरीर।
सतगुरु दाव बताइया, खेलै दास कबीर।।

कबिरा हिर के रुठते, गुरु के सरने जाय।
कह कबीर गुरु रुठाते, हरि नहिं होत सहाय।।

या तन विष की बेलरी, गुरु अमृत की खान।
सीस दिये जो गुरु मिलै, तो भी सस्ता जान।।

दस हजार बुद्धो की एक सौ गाथाएं--(अध्‍याय--43)

अध्‍याय—(तेरालीसवां)

बंबई के व दिल्ली के मित्रों की दो अलग—अलग रसोइया हैं। बंबई के मित्रों का रसोइया गुजराती भोजन तैयार करता है और दिल्ली के मित्र पंजाबी भोजन तैयार करवाते हैं, दोनों ही भोजन अलग—अलग किस्म के हैं। दोनों ही चाहते हैं कि ओशो उनका भोजन खाएं। तो अंतत: यह तय होता है कि ओशो सुबह का भोजन दिल्ली के मित्रों के साथ करेंगे और रात का भोजन बंबई के मित्रों के साथ। मुझे मित्रों की मूढ़ता व दुराग्रह पर बहुत गुस्सा आता है।

दस हजार बुद्धो की एक सौ गाथाएं--(अध्‍याय--42)

अध्‍याय—(बयालीसवां)

ओशो रोज सुबह और शाम अपनी कॉटेज के लिविंगरूम में ही प्रवचन करने का निर्णय करते हैं। क्योंकि वहा एक ही बाथरूम है इसलिए मैं सुबह जल्दी उठकर नहा लेती हूं और फिर बाथरूम उनके लिए तैयार कर देती हूं। लिविंगरूम में मैंने फर्श पर एक गद्दा बिछा रखा है, जिस पर रात को मैं सो जाती हूं और सुबह उसे मोड़कर और एक सफेद चादर से ढककर उस पर कुछ तकिए रख देती हूं ताकि एक आरामदेह आसन बन जाए, जिस पर बैठकर ओशो प्रवचन दे सकें। प्रवचन के दौरान मैं अपना कैसेट रिकार्डर लेकर उनके पास ही बैठ जाती हूं।

दस हजार बुद्धो की एक सौ गाथाएं--(अध्‍याय--41)

अध्‍याय—(इक्‍कतालीसवां)

 अट्ठारह दिन के लिए कश्मीर में ''महावीर'' पर एक प्रवचन माला आयोजित की गई है।
ओशो जबलपुर से दिल्ली गाड़ी में आएंगे और फिर दिल्ली से श्रीनगर प्लेन द्वारा। बंबई से हम कोई तीस मित्र हैं जो उन्हें वहां मिलेंगे इसके अलावा दिल्ली से बीस और मित्रों का ग्रुप श्रीनगर आ रहा है।
श्रीनगर में, डल झील के पास छोटी सी पहाड़ी पर बनी कॉटेजेज्ज चश्मे—शाही' में पूरे ग्रुप के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

सोमवार, 8 फ़रवरी 2016

दस हजार बुद्धों की एक सौ गाथाएं--(अध्‍याय-40)

अध्‍याय—(चालीसवां)

ओशो माथेरान में एक ध्यान शिविर ले रहे हैं। लगभग पांच सौ लोग ध्यान शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। वे रग्बी होटल में ठहरे हैं, जहां बीचों—बीच खुले मैदान में शिविर का आयोजन किया गया है।
एक कुत्ता रोज नियमित रूप से आकर पोडियम के पास बैठ जाता है, जहां से ओशो प्रवचन करते हैं। मैं रोज उसको देखती हूं। वह रोज थोड़ा जल्दी आकर पोडियम के पास ही अपनी जगह बना लेता है। यह किसी बड़े ध्यानी की तरह रोज एक ही जगह पर बैठता है और जब ओशो बोलते हैं तो एकदम चौकन्ना होकर वह उन्हें सुनता है।

दस हजार बुद्धों की एक सौ गाथाएं--(अध्‍याय--39)

(अध्‍याय—उन्‍नतालीसवां)

 गाड़ी अब कल्याण स्टेशन से गुजर रही है और वह व्‍यक्‍ति दोबारा आया है। मैं सीट से उठ खड़ी होती हूं, और उसे वहां बैठने को कहती हूं। वह मुझे अपना सीट नंबर देता है, जहां जाकर मैं बैठ सकती हूं।
मैं कुछ मिनट वहां खड़ी रहती हूं। ओशो आंखें खोलते हैं और उस व्यक्ति का हाथ अपने हाथों में लेकर उसका स्वागत करते हैं। मैं अपनी घड़ी की ओर देखकर समय नोट कर लेती हूं। मैं जैसे ही सीट से दूर जाने लगती हूं मुझे लगता है मैं एक अलग संसार में प्रवेश कर रही हूं। पूरी गाड़ी की तरंगें व ऊर्जा उस जगह से बिलकुल ही अलग हैं, जहां मैं बैठी हुई थी।

दस हजार बुद्धो की एक सौ गाथाएं--(अध्‍याय--38)

(अध्‍याय—अड़तीसवां)

      मैं खिड़की से बाहर देखती हूं गाड़ी खंडाला से गुजर रही है। बाहर पहाड़ियों से घिरे हरे—भरे खेतों का बड़ा सुंदर सा दृश्य है, और बादल नीचे घाटियों में तैर रहे हैँ। सारा दृश्य बड़ा जादुई लग रहा है। इस सबसे मेरा ध्यान एक आदमी की आवाज से भंग होता है जो मेरे पास ही खड़ा मुझे मेरे नाम से बुला रहा है। मुझे हैरान देखकर वह अपना परिचय देता है कि वह मुझे सोहन के घर पर मिल चुका है और इस गाड़ी से खासकर इसीलिए यात्रा कर रहा है कि वह ओशो से कुछ बात करना चाहता है। मैं उसे थोड़ी देर बाद आने को कहती हूं।

सुन भई साधो--(प्रवचन--17)

मन रे जागत रहिये भाई—(प्रवचन—सतरहवां)

दिनांक: 17 मार्च, 1974; श्री रजनीश आश्रम, पूना

सूत्र:
मेरा तेरा मनुआ कैसे इक होइ रे।
मैं कहता हौं आंखन देखी, तू कागद की लेखी रे।।

मैं कहता सुरझावनहारी, तू राख्यो अरुझाई रे।
मैं कहता तू जागत रहियो, तू रहता है सोई रे।।

मैं कहता निरमोही रहियो, तू जाता है मोहि रे।
जुगन—जुगन समुझावत हारा, कहा न मानत कोई रे।।


तू तो रंडी फिरै बिहंडी, सब धन डारया खोई रे।
सतगुरु धारा निरमल बाहै, वामें काया धोई रे।।

कहत कबीर सुनो भाई साधो, तब ही वैसा होई रे।।

भावना के भोज पत्र--(2)

ये आनंद अक्षर....

 आत्माभिव्यक्ति मानव की सहज प्रकृति है। स्वयं को प्रकट करने की पिपासा तब तक शांत नहीं होती, जब तक मानव अपने बंधु—बांधवों, मित्रों, स्वजन, परिजनों के सम्मुख अपनी भावना और विचारों को प्रस्तुत नहीं कर देता। अभिव्यक्ति की पिपासा साहित्य—सृजन की प्रेरणा बिन्दु मानी जाए तो अत्युक्ति नहीं होगी। पत्रों में सामान्य और विशेष दोनों ही परिस्थितियों में मानव मन की अभिव्यक्ति होती है। पत्रों को साहित्य की विधा मानने का मुद्दा अब बहस की बात नहीं रही है। पत्र लेखन नयी बात नहीं है। यह मानव सभ्यता के साथ—साथ विकसित प्राचीन कला है।