ध्वनि-संबंधी
सातवीं विधि:
‘’मुंह को
थोड़ा-सा खुला
रखते हुए मन
को जीभ के बीच
में स्थिर
करो। अथवा जब
श्वास
चुपचाप भीतर
आए, हकार ध्वनि
को अनुभव
करो।‘’
मन
को शरीर में
कहीं भी स्थिर
किया जा सकता
है। सामान्यत:
हमने उसे सिर
में स्थिर कर
रखा है; लेकिन
उसे
कहीं भी स्थिर
किया जा सकता
है। और स्थिर
करने के स्थान
के बदलने से
तुम्हारी
गुणवता बदल
जाती है।
उदाहरण के
लिए, पूर्व के
कई देशों में,
जापान, चीन,
कोरिया आदि
में परंपरा से
सिखाया जाता
है कि मन पेट
में है। सि
में नहीं है।
और इस करण उन
लोगों के मन
के गुण बदल
जाते है। जो
सोचते है कि
मन पेट में
है। जो लोग
सोचते है कि
मन सिर में
है। उनके ये
गुण नहीं हो
सकते।






.jpg)


























